Assistant Professor Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के अंतर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय के जाने-माने हिंदू कॉलेज में भर्ती आई है। दरअसल हिंदू कॉलेज ने नोटिफिकेशन के माध्यम से भौतिक और हिंदी विभागों के लिए तीन खाली पदों पर एप्लीकेशन फॉर्म मांगे हैं।

जो अभ्यर्थी योग्यता रखते हैं और आवेदन जमा करना चाहते हैं तो वे अपना एप्लीकेशन फॉर्म 10 मई तक जमा कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले आपको अनिवार्य तौर पर इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया और साथ में दूसरी अन्य जानकारी जान लेनी चाहिए।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि हिंदू कॉलेज की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको यह जानकारी भी देंगे कि इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता, वेतन, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया क्या रखी गई है।

Assistant Professor Recruitment

दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन घोषित किया गया है। आपको यहां हम बता दें कि यह भर्ती हिंदी विभाग और भौतिक विभाग के लिए जारी की गई है।

तो उन सारे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा अवसर है जो किसी प्रतिष्ठित कॉलेज में शिक्षक बनना चाहते हैं। आवेदन के लिए आप सब 10 मई तक दिल्ली यूनिवर्सिटी या हिंदू कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। तो आप अपनी शैक्षिक योग्यता चेक करने के बाद अंतिम तिथि तक अवश्य अप्लाई कर दें। ‌

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता

हिंदू कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी पाने के लिए केवल वही अभ्यर्थी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं जो निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता रखते हैं –

  • इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी ने संबंधित विषय में मास्टर डिग्री हासिल की होनी चाहिए।
  • मास्टर डिग्री में उम्मीदवार ने न्यूनतम 55% अंक हासिल किए हो।
  • अनिवार्य तौर पर यूजीसी या फिर सीएसआईआर नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
  • ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पीएचडी की डिग्री ले रखी है तो वे भी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत पद विवरण

हिंदू कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के अंतर्गत कुल 3 खाली पदों को भरा जाने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसके तहत हिंदू कॉलेज के हिंदी विभाग में मात्र 1 पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

जबकि भौतिक विभाग के लिए 2 पदों पर अभ्यर्थियों को नौकरी दी जाएगी जिसमें 1 पद अनारक्षित वर्ग के लिए और 1 पद ओबीसी वर्ग के लिए तय किया गया है। ऐसे में जो लोग हिंदू कॉलेज में शिक्षक बनना चाहते हैं तो इनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के अंतर्गत वेतन

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत चुने गए योग्य उम्मीदवारों को पे लेवल 10 के अनुसार मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। तो इस पद पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने लगभग 57,700 रूपए की सैलरी दी जाएगी जोकि सरकार के द्वारा बनाए गए नियम अनुसार होगी। अगर आपको इससे संबंधित और ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

हिंदू कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर और नेट के एग्जाम के आधार पर चुना जाएगा। ‌आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा फिर इन सबको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। तो इस तरह से हिंदू कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

हिंदू कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत आवेदन जमा करने के लिए शुल्क भी जमा करना होगा। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस जमा करनी होगी।

इसके अंतर्गत सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रूपए का आवेदन शुल्क चुकाना होगा। जबकि एससी एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को और महिलाओं को आवेदन फीस नहीं रही गई है और ये सब निःशुल्क आवेदन दे सकते हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अंतर्गत जिन उम्मीदवारों को अपना आवेदन फार्म जमा करना है तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा –

  • सर्वप्रथम आपको हिंदू कॉलेज की वेबसाइट पर या फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के भर्ती पोर्टल पर चले जाना है।
  • अब यहां आपको भर्ती वाले अनुभाग में जाकर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नोटिफिकेशन को चेक करना है।
  • आगे आपको अप्लाई ऑनलाइन वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको यहां पर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के आवेदन फार्म में सारी जानकारी को भरना है।
  • इसके पश्चात आपको सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कि पहचान पत्र, नेट प्रमाण पत्र और डिग्री प्रमाण पत्र आदि को अपलोड करना है।
  • आगे आपको अपने निर्धारित आवेदन शुल्क को ऑनलाइन तरीके के माध्यम से जमा करना है।
  • फिर आपको अपने फार्म को जमा करके इसका प्रिंट ध्यान से निकाल कर रख लेना है।

Leave a Comment

Payment Check