Birth Certificate Apply Online: बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए फॉर्म भरना शुरू

बर्थ सर्टिफिकेट देश के सभी निवासियों के लिए एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज माना जाता है। ‌बताते चलें कि पहले जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को काफी लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होना पड़ता था। इसके कारण समय भी खराब होता था और व्यक्ति थक भी जाता था।

लेकिन अब हमारी सरकार ने बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने की इस सेवा को ऑनलाइन शुरू कर दिया है। जब से यह सुविधा ऑनलाइन शुरू की गई है, तब से लोगों को बहुत ही सरलता के साथ जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का मौका मिल रहा है।

यदि आप भी अपने घर के किसी सदस्य जैसे कि अपने बच्चे का या फिर अपने स्वयं का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो हमारा आज का यह आर्टिकल आपको बहुत मदद कर सकता है। आज हम इस पोस्ट में आपको जानकारी देंगे कि घर पर बैठकर कुछ ही पल में आप कैसे जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Birth Certificate Apply Online

यहां सबसे पहले हम आपको बता दें कि बर्थ सर्टिफिकेट देश के हर नागरिक के लिए जरूरी होता है। दरअसल यह एक सरकारी दस्तावेज है जो आपके जन्म की तिथि, जन्म के स्थान और आपके माता-पिता से संबंधित जानकारी को बताता है।

जब किसी घर में किसी शिशु का जन्म होता है तो तब माता-पिता की यह जिम्मेदारी होती है कि 21 दिन के भीतर बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अप्लाई कर दिया जाए। परंतु कई बार ऐसा होता है कि माता-पिता जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाते।

तो ऐसी स्थिति में आपको चाहिए कि आप ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अपना आवेदन जमा कर दें। इसके लिए आपको कुछ मामूली सा शुल्क भी देना पड़ सकता है। यह फीस इस बात के ऊपर निर्भर करती है कि कितने दिन के बाद आपने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया है।

बर्थ सर्टिफिकेट की जानकारी

जैसा कि हमने आपको बताया कि बर्थ सर्टिफिकेट में शिशु के जन्म से संबंधित सारा विवरण दर्ज होता है। इसके अंतर्गत निम्नलिखित विवरण को जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज किया जाता है –

  • शिशु के जन्म की तिथि
  • पैदाइश का स्थान
  • माता और पिता का नाम
  • बच्चे का नाम
  • लिंग
  • कई मामलों में बच्चे का वजन भी इसमें दर्ज किया गया होता है

बर्थ सर्टिफिकेट के लाभ

जन्म प्रमाण पत्र बनवाना इसलिए जरूरी होता है क्योंकि इसके माध्यम से नीचे बताए गए कार्यों को आसानी से किया जा सकता है –

  • बच्चे का जब स्कूल में एडमिशन होता है तो ऐसे में माता-पिता से जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है।
  • जो व्यक्ति किसी सरकारी नौकरी के लिए अपना आवेदन पत्र जमा करना चाहते हैं तो इन्हें भी बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी आपके पास यह दस्तावेज होना आवश्यक है।
  • मतदाता पहचान पत्र को बनवाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ जाती है।

बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पात्रता

आप अपने बच्चे का, अपने घर के किसी सदस्य का या फिर अपना जन्म प्रमाण पत्र अगर बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है –

  • जरूरी है कि बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने हेतु आवेदन देने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • व्यक्ति अथवा शिशु का जन्म भारत में ही होना जरूरी है।
  • जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में अनिवार्य है कि 21 दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए।

बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक दस्तावेज

बर्थ सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए निम्नलिखित हम जितने भी दस्तावेज बता रहे हैं वे सब आपको उपलब्ध कराने होते हैं –

  • शिशु के जन्म से संबंधित अस्पताल का प्रमाण पत्र
  • अगर बच्चे ने घर में जन्म लिया है तो एफिडेविट या ग्राम प्रधान का प्रमाण पत्र
  • माता और पिता का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन माध्यम से अगर आपको बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पूरा तरीका बिना छोड़ें अपनाना है –

  • बर्थ सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • अब सबसे पहले आपको यहां पर पंजीकरण के लिए जनरल पब्लिक लॉगिन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके समक्ष दूसरा पेज आएगा जिसमें आपको साइन अप वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब जो पेज आएगा इसमें आपसे कुछ विवरण पूछा जाएगा जिसे आपको ठीक से भर देना है।
  • सारा पूछा गया विवरण जब आप दर्ज कर देंगे तो इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर लिखना है और ओटीपी प्राप्त करने वाले बटन को दबाना है।
  • अब आपको ओटीपी वेरीफाई कर लेना है और इस प्रकार से आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।‌
  • आगे आपको लोगिन करने के बाद डैशबोर्ड में जाना है और बर्थ सर्टिफिकेट से संबंधित लिंक के ऊपर क्लिक करना है।
  • यहां आपसे जो भी जानकारी पूछी जाए आपको इसे दर्ज करने के बाद फिर सबमिट का बटन दबाना है।

Leave a Comment

Join Telegram