Birth Certificate Apply Online: घर बैठे बनाएं नया जन्म प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन शुरू

आज का समय डिजिटल हो चुका है और लगभग अनेक प्रकार की आवेदन प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से अपेक्षाकृत सुविधाजनक और सरल हो चुकी हैं और अलग-अलग क्षेत्र में डिजिटल प्रक्रिया उपलब्ध हो जाने से लोगों को सुविधा हो रही है एवं साथ में समय की भी बचत हो रही है और एक ऐसी डिजिटल प्रक्रिया जन्म प्रमाण पत्र से भी जुड़ी हुई है।

आप सभी को तो पता होगा कि पहले किसी भी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में सरकारी दफ्तरों की चक्कर लगाने पड़ते थे और कई बार ऐसा भी होता था कि काम भी नहीं होता था और लोग परेशान भी होते थे परंतु अब सरकार ने इस परेशानी को भी दूर कर दिया है और इसमें डिजिटलीकरण करते हुए इसको ऑनलाइन कर दिया है।

यदि आपको भी अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो अब आप आसानी से बिना किसी सरकारी दफ्तर का चक्कर लगाते हुए इसे बनवा सकते हैं क्योंकि अब वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकार के द्वारा ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई गई है जिसके माध्यम से आप अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र आसानी से घर बैठे बनवा सकते हैं।

Birth Certificate Apply Online

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि आप जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन माध्यम से आसानी से बनवा सकते है। खुद भारत सरकार के द्वारा राज्य के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने की ऑनलाइन सुविधा प्रदान की जा रही है। जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आपको इसका ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन करने के लिए आप हमारे द्वारा बताई गई आर्टिकल के अंत में स्टेप बाय स्टेप जानकारी का पालन करे। अगर आपकी कोई जानकारी का पालन करते हैं तो आपको आवेदन करने में कोई समस्या नहीं होगी और आपके जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा। इसके आवेदन में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत होगी जिसकी जानकारी आर्टिकल में दी गई है।

जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी

जन्म प्रमाण पत्र यानी जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति विशेष का जन्म का एक प्रमाण होता है क्योंकि किसी भी व्यक्ति विशेष के जन्म प्रमाण पत्र में उसकी जन्म से जुड़ी हुई जानकारी का विवरण दर्ज होता है जिसमें आपका जन्म किस तारीख ,किस महीने, किस वर्ष में हुआ है शामिल होता है। हम इसे साधारण शब्दों में कह सकते हैं कि किसी भी व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र उसके अस्तित्व को दर्शाता है।

जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन की समय अवधि

आप सभी व्यक्तियों की जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी बच्चों के जन्म के उपरांत उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको जन्म के 21 दिन के समय अंतराल की सीमा में इसका ऑनलाइन आवेदन करना होता है लेकिन जन्म प्रमाण पत्र तभी प्राप्त हो सकेगा जब आप जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे या संबंधी दस्तावेजों को जमा करेंगे इसलिए आपने बच्चे के जन्म के बाद 21 दिन की सीमा में ही आवेदन पूरा कर लें।

जन्म प्रमाण पत्र का महत्व

आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र का अस्तित्व इतना ज्यादा बढ़ गया है कि विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपके पास जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी हो जाता है क्योंकि कुछ योजनाओं के आवेदन में जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी होता है। इसके अलावा भी बहुत से क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग बहुत अधिक है।

जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज

आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जो निम्नलिखित है :-

  • जन्म के समय की हॉस्पिटल की रसीद
  • राशन कार्ड
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • प्रमाण पत्र(अस्पताल से जारी )
  • बच्चे के अस्पताल संबंधित दस्तावेज आदि।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • जन्म प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन हेतु बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • होम पेज में से User Login के सेक्शन में जाएं।
  • दिखाई दे General Public Signup ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब न्यू पेज ओपन होगा जिसमें आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करना है।
  • इसके बाद Sign Up करे और Place of Occurrence of Birth सेक्शन में जाएं।
  • अब आपको अपने राज्य, जिला से संबंधित जानकारी को दर्ज करना है।
  • अब आप कैप्चा कोड को दर्ज करके रजिस्टर के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको बर्थ के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा इसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करे।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और मांगा गया शुल्क भुगतान करें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जिसकी सहायता से आप जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram