Birth Certificate Apply Online: घर बैठे बनाएं नया जन्म प्रमाण पात्र, फॉर्म भरना शुरू

भारत में जन्म लेने वाले नागरिकों के लिए जन्म प्रमाण पत्र यानी बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके माध्यम से किसी भी भारत में जन्मे व्यक्ति की आयु, वास्तविक पहचान और नागरिकता को जाना जाता है।

आपको हम बता दें कि हम हमारी सरकार ने साल 2025 में बर्थ सर्टिफिकेट को बनवाना बहुत सरल कर दिया गया है। इसके अंतर्गत नई पहल करते हुए अब सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है। इसलिए घर बैठे ही सभी नागरिक अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर इसे प्राप्त कर सकते हैं।

आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन माध्यम से बर्थ सर्टिफिकेट के लिए अपने घर से ही आवेदन जमा कर सकते हैं। ‌इसके लिए आपको कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और इसके लिए आपको आवेदन शुल्क कितना देना पड़ता है यह भी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने का आसान और तेज तरीका कौन सा है।

Birth Certificate Apply Online

भारत में जो बच्चे जन्म लेते हैं इन सबके लिए जन्म प्रमाण पत्र को काफी ज्यादा अहम माना जाता है। यहां आपको हम यह बता दें कि आज के समय में अगर आप अपना कोई सरकारी दस्तावेज बनवाना चाहते हैं तो ऐसे में आपके पास बर्थ सर्टिफिकेट जरूर होना चाहिए।

यही वजह है कि सरकार का निर्देश है कि जब भी किसी बच्चे का जन्म हो तो इसके 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर देना चाहिए। लेकिन अगर किसी व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनता है तो ऐसे में अब कोई चिंता की जरूरत नहीं है।

दरअसल अब सरकार ने सभी आयु वर्गों के लिए जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने की सुविधा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शुरू की है। इसलिए देश के सारे नागरिक अब अपना बर्थ सर्टिफिकेट घर बैठे कुछ चरणों का उपयोग करके बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाना क्यों जरूरी है

यहां आपको हम बता दें कि जन्म प्रमाण पत्र सिर्फ एक दस्तावेज ही नहीं होता बल्कि यह देश के हर व्यक्ति की पहचान और अधिकारों से जुड़ा हुआ एक प्रमाण होता है। इस वजह से इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के सरकारी और गैर सरकारी कामों को पूरा करने के लिए किया जाता है। तो इस तरह से जन्म प्रमाण पत्र निम्नलिखित कार्यों को करने के लिए बनवाना आवश्यक है –

  • पासपोर्ट के आवेदन के लिए
  • बैंक खाता शुरू करने के लिए
  • स्कूल अथवा कॉलेज या किसी भी शिक्षा संस्थान में एडमिशन के लिए
  • सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं का फायदा उठाने के लिए
  • आधार कार्ड और पहचान पत्र बनवाने के लिए
  • ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए
  • विवाह अथवा संपत्ति के पंजीकरण के लिए
  • देश के हर नागरिक की पहचान और भारतीय नागरिकता के लिए जन्म प्रमाण पत्र पक्का सबूत होता है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए पात्रता

अगर आप अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो ऐसे में आप तभी इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को बनवा सकते हैं जब आप निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा कर पाएंगे –

  • सिर्फ वही व्यक्ति अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं जिनका जन्म भारत में हुआ है।
  • किसी भी शिशु के जन्म के 21 दिन के भीतर अनिवार्य है कि स्थानीय नगर निगम या ग्राम पंचायत अथवा नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन करवाया दिया गया हो।
  • अगर किसी व्यक्ति का जन्म हमारे देश भारत में हुआ है परंतु वह विदेश में रहता है तो ऐसी स्थिति में वह भी अपना बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए जो भी दस्तावेज काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं इन सबके बारे में हम नीचे जानकारी दे रहे हैं ताकि आप अपना आवेदन देने से पहले सारे दस्तावेज तैयार कर लें –

  • अस्पताल से प्राप्त जन्म प्रमाण पत्र या फिर डिस्चार्ज रसीद
  • माता और पिता की पहचान के दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट अथवा वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन शुल्क

अगर आप शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिनों में पंजीकरण करते हैं तो ऐसे में आप पर कोई भी शुल्क लागू नहीं किया जाता। लेकिन अगर 21 दिनों के बाद पंजीकरण किया जाता है तो तब आपको कुछ विलंब शुल्क चुकाना पड़ता है।

यहां आपको हम बता दें कि यह शुल्क 10 रूपए से शुरू हो सकता है। दरअसल पंजीकरण का शुल्क इस बात के ऊपर निर्भर करता है कि कितने वर्षों के बाद आपने रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन जमा किया है। लेकिन सटीक आवेदन शुल्क की जानकारी आपको केवल संबंधित नगर निगम या ग्राम पंचायत की वेबसाइट पर जाकर ही प्राप्त होगी।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको अपने राज्य अथवा शहर की नगर निगम या ग्राम पंचायत की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको सबसे पहले पंजीकरण पूरा करना है और इसके लिए आपको अपना नया खाता बनाकर फिर लॉगिन करना है।
  • लोगिन करने के बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करके फिर फॉर्म को भरना है।
  • आवेदन पत्र में आपको सभी आवश्यक जानकारी जैसे कि नाम, जन्मतिथि, जन्म का स्थान, माता-पिता का विवरण आदि को लिखना है।
  • इसके बाद कुछ दस्तावेज जो भी आपसे मांगे गए हैं इन सबको स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  • आगे आपको जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर देना है।
  • अब अगले चरण के तहत आपको अपने बर्थ सर्टिफिकेट के फॉर्म को जमा कर देना है।
  • इसके बाद आपको कुछ दिनों के बाद जन्म प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया जाएगा।

Leave a Comment