Bus Conductor Vacancy: बस कंडक्टर भर्ती का 12वी पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

बस कंडक्टर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से महिलाओं के लिए यह भर्ती आई है। दरअसल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बस कंडक्टर के पद पर भर्ती का आयोजन करवाया जा रहा है।

आपको हम बताते चलें कि इस भर्ती के अंतर्गत महिलाओं को सीधे नियुक्ति मिलेगी। तो ऐसी महिलाएं जो आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं तो इनके लिए यह एक काफी बड़ा अच्छा अवसर है। बताते चलें कि 8 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक इस भर्ती का आयोजन चलने वाला है।

आपको भी यदि बस कंडक्टर भर्ती के लिए अप्लाई करना है तो हमारा यह आर्टिकल आप पूरा पढ़िए। हम आज आपको यह बताएंगे कि कैसे आप आसानी के साथ आवेदन जमा करके खुद को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। इस लेख में हम आपको इस भर्ती की जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण खबरें बताएंगे ताकि आप आसानी से अप्लाई कर पाएं।

बस कंडक्टर भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को वित्तीय तौर पर मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी के अंतर्गत अब उत्तर प्रदेश में महिलाओं को बस कंडक्टर भर्ती के तहत नौकरी दी जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से अब महिलाओं को संविदा परिचालकों यानी कंडक्टर के पद पर नौकरी मिलेगी। इस भर्ती की प्रक्रिया को 8 अप्रैल से चालू कर दिया गया है और 17 अप्रैल तक जारी रहेगी। इस प्रकार से लखनऊ में इस भर्ती के आयोजन को रोजगार मेले के रूप में पूरा किया जा रहा है।

बस कंडक्टर भर्ती से जुड़ी कुछ खास बातें

जैसा कि हम अपने आपको बताया कि उत्तर प्रदेश में बस कंडक्टर भर्ती के लिए महिलाओं हेतु भर्ती का आयोजन करवाया जा रहा है। इस प्रकार से हम आपको यहां बताते चलें कि भर्ती का स्थान क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय सप्रू मार्ग लखनऊ में रखा गया है।

इसलिए जो भी इच्छुक महिलाएं हैं वह सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक अपने आवेदन जमा कर सकती हैं। हम यह भी बताते चलें कि यह सीधी संविदा भर्ती है यानी की कॉन्ट्रैक्ट आधार पर महिलाओं को बस कंडक्टर के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

बस कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में बस कंडक्टर भर्ती के लिए जो महिलाएं आवेदन जमा करना चाहती हैं तो वे अपना आवेदन दो प्रकार से कर सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिलाओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को रखा गया है।

इस तरह से अगर आपको ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करना है तो ऐसे में आपको उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा।

वहीं जो महिलाएं ऑफलाइन माध्यम से अप्लाई करना चाहती हैं तो इन्हें रोजगार मेले में जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर देना होगा। बताते चलें कि जो महिलाएं अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करेंगी तो इनके दस्तावेजों का सत्यापन ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से पूरा किया जाएगा।

बस कंडक्टर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

उत्तर प्रदेश की जो महिलाएं अपने राज्य में बस कंडक्टर के पद पर काम करना चाहती हैं तो इनके लिए शैक्षणिक योग्यता कुछ इस प्रकार से रखी गई है –

  • महिला अभ्यर्थी ने 12वीं कक्षा पास की होनी चाहिए।
  • यह भी जरूरी है कि महिला उम्मीदवार ने केंद्र अथवा राज्य सरकार के मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से कंप्यूटर कोर्स सीसीसी किया होना चाहिए।
  • ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास एनसीसी भी प्रमाण पत्र या एनएसएस प्रमाण पत्र होगा।

बस कंडक्टर भर्ती हेतु आयु सीमा

बस कंडक्टर भर्ती के लिए आयु सीमा कुछ इस प्रकार से निर्धारित की गई है –

  • महिला की उम्र बस कंडक्टर भर्ती के लिए कम से कम 18 साल तक और अधिकतम आयु 40 साल तक रखी गई है।
  • जो महिलाएं आरक्षित वर्गों से संबंध रखती हैं इन्हें सरकार के नियम अनुसार ऊपरी आयु में छूट मिलेगी।

बस कंडक्टर भर्ती के तहत वेतन और अन्य सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में बस कंडक्टर की भर्ती के अंतर्गत जिन महिलाओं का चयन किया जाएगा इन्हें हर महीने इनकी ड्यूटी और किलोमीटर के हिसाब से वेतन दिया जाएगा। इसका सीधा सा अर्थ है कि जितनी दूरी की बस सेवा वे पूरी करेंगी इसी के अनुसार महिलाओं को सैलरी मिलेगी।

बता दें कि बस कंडक्टर महिलाओं को यह भुगतान हर महीने किया जाएगा। हर महीने 22 दिन की नौकरी करते हुए अगर महिला 5000 किलोमीटर पूरा करती है तो तब इसे अलग से 3 हजार रूपए का प्रोत्साहन भी मिलेगा।

इसके अलावा यात्रा करने के लिए मुफ्त में बस पास मिलेगा और साथ में रात्रि के समय के लिए अलग से भत्ता भी दिया जाएगा। देखा जाए तो इस भर्ती के अंतर्गत महिलाओं को अच्छा पारिश्रमिक व अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Comment