E Shram Card List Jaari: ई श्रम कार्ड की 1000 रुपए की नई लिस्ट जारी

आप देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर हैं और आपने अपना ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण किया है, तो ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप ई-श्रम कार्ड लिस्ट को चेक करें।

बताते चलें कि जिन लोगों का नाम इस सूची में होगा इन्हें ई-श्रम कार्ड प्रदान किया जाएगा। बता दें कि योजना के अंतर्गत आजीविका हेतु कार्ड धारकों को सरकार से हर महीने भत्ता मिलता है। लेकिन यह श्रम कार्ड केवल ऐसे लोगों का बनता है जिनका नाम सूची में आ जाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन तरीके का उपयोग करते हुए ई-श्रम कार्ड लिस्ट को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको ई-श्रम कार्ड योजना से संबंधित और भी कई प्रकार की उपयोगी और महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

E Shram Card List Jaari

सबसे पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर ई-श्रम कार्ड योजना क्या है। जानकारी के लिए बता दें कि असंगठित क्षेत्र में जो श्रमिक काम करते हैं, इन्हें वित्तीय समर्थन देने के उद्देश्य सरकार ने इस योजना को आरंभ किया है।

इस तरह से सरकार असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को हर महीने एक हजार रूपए की वित्तीय मदद करती है। वहीं जब श्रमिक कार्ड धारक की उम्र जब 60 साल की हो जाती है तो तब सरकार की तरफ से वित्तीय समर्थन के तौर पर हर महीने 3000 रूपए मिलते हैं।

इसके अलावा ई-श्रम कार्ड धारक व्यक्ति को केंद्र सरकार 200000 रूपए का स्वास्थ्य बीमा कवरेज भी देती है। यहां आपको हम यह भी बता दें कि अगर किसी श्रम कार्ड धारक की मृत्यु हो जाती है तो तब पत्नी और बच्चों को योजना के तहत मदद की जाती है। इस प्रकार से गरीब लोगों को अपनी छोटी-मोटी हर दिन की जरूरत को पूरा करने के लिए, किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है।

ई श्रम कार्ड लिस्ट की जानकारी

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले जिन मजदूरों ने अपना ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई किया है, तो इनके लिए इस सूची को जारी किया जाता है। इस सूची में ऐसे लोगों के नाम शामिल किए जाते हैं जिनके आवेदन को स्वीकार कर लिया जाता है।

इस प्रकार से ई-श्रम कार्ड लिस्ट को सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित किया जाता है। यदि आपका नाम इसमें सम्मिलित किया गया होगा तो ऐसे में आपको हर महीने 1000 रूपए की मदद मिलेगी। इस सूची को अब सार्वजनिक किया जा चुका है इसलिए सभी आवेदक इसे चेक कर सकते हैं।

ई श्रम कार्ड के लिए पात्रता

देश के जो भी श्रमिक मजदूर ई-श्रम कार्ड योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो सूची से जुड़ने के लिए इनके पास निम्नलिखित योग्यता का होना जरूरी है :-

  • आवेदन देने वाला व्यक्ति पूरी तरह से भारत का निवासी होना चाहिए।
  • व्यक्ति का मुख्य कार्य असंगठित क्षेत्र में मजदूरी करना होना चाहिए।
  • श्रमिक किसी भी सरकारी पद पर काम ना करता हो।
  • मजदूर व्यक्ति स्वयं या फिर घर का कोई दूसरा सदस्य सरकार से पेंशन प्राप्त ना करता हो।
  • श्रमिक का परिवार गरीबी रेखा से नीचे आता हो।

ई श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

ई-श्रम कार्ड लिस्ट से यदि आप जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पंजीकरण के दौरान निम्नलिखित बताए गए सारे दस्तावेज उपलब्ध कराने होते हैं –

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

ई श्रम कार्ड की नई लिस्ट कैसे चेक करें?

निम्नलिखित हमने विस्तार से पूरा तरीका चरण दर चरण बताया है जिसका पालन करके आप ई-श्रम कार्ड सूची को देख सकते हैं :-

  • सबसे पहले आपको श्रम और रोजगार मंत्रालय की वेबसाइट को खोल लेना है।
  • यहां अब आपको होम पेज पर पहुंच कर ई-श्रम डाटा एक्सेस के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक दूसरा नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपसे कुछ विवरण मांगा जाएगा।
  • मांगे गए विवरण के तहत आपको अपने जिले का नाम, अपनी आयु, लिंग, रोजगार इत्यादि को दर्ज करना है और प्रीव्यू और डाउनलोड का बटन क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपके सामने ई-श्रम कार्ड लिस्ट आ जाएगी अब आप इसमें अपने नाम को ढूंढ सकते हैं।
  • यदि आप इस सूची को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको डाउनलोड वाले विकल्प के ऊपर क्लिक करना है।

Leave a Comment

Join Telegram