सोने और चांदी के भाव में अब एक बार फिर से बदलाव आया है। जहां सोना सस्ता हो गया है तो वहीं चांदी के दाम नहीं घटे हैं। इसलिए अगर आप गोल्ड या फिर सिल्वर के गहने खरीदने जा रहे हैं तो आपको इनका मूल्य पता होना चाहिए।
दरअसल सोने और चांदी की कीमतें आए दिन बदलती रहती हैं। इस वजह से यह जरूरी हो जाता है कि आप अपने लोकल बाजार में या फिर ऑनलाइन माध्यम से इन दोनों का मूल्य जान लें। इसके बाद फिर आप अपने आभूषणों को बनवा सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आज के दिन भोपाल में सोने और चांदी की ताजा कीमत क्या है। इस तरह से इस लेख को पढ़कर आप यह जान सकते हैं कि इस समय आपको सोना या चांदी खरीदना चाहिए या नहीं।
Gold Rate Today
जब आप सोना या फिर चांदी खरीदने की योजना बनाते हैं तो इससे पहले आपको इनके भाव के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। यदि आप सोना खरीदना चाहते हैं या फिर आप गोल्ड में निवेश करने का सोच रहे हैं तो आपको आज का ताजा भाव पता होना चाहिए।
जानकारी के लिए बता दें कि आज 29 जनवरी को मध्य प्रदेश के भोपाल में 22 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 7590 रुपए है। जबकि 1 ग्राम 24 कैरेट का मूल्य भोपाल में 7970 रूपए हो गया है।
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत भोपाल में
एमपी की राजधानी में कल यानी मंगलवार के दिन 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 76200 रूपए तक बिका था। जबकि 24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो मंगलवार को इसकी कीमत 80010 रुपए प्रति 10 ग्राम तक थी।
लेकिन आज बुधवार 29 जनवरी को गोल्ड के रेट में कुछ कमी आई है। जानकारी दे दें कि आज के दिन 22 कैरेट गोल्ड का मूल्य प्रति 10 ग्राम 75900 रूपए हो गया है। इसी तरह से 24 कैरेट गोल्ड का मूल्य आज के दिन 79700 रूपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
चांदी का मूल्य भोपाल में
सोने के बाद अगर हम चांदी की कीमत की बात करें तो इसमें कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। बताते चलें कि भोपाल में मंगलवार को चांदी की कीमत प्रति 1 किलो 104000 रूपए तक थी। इसमें कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है क्योंकि आज बुधवार के दिन भी चांदी की कीमत 104000 रूपए प्रति किलो तक रही है।
गोल्ड की शुद्धता को कैसे पहचानें
गोल्ड की शुद्धता को पहचानने के लिए हॉलमार्क की मदद ली जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि यह हॉलमार्क अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने पर दिए जाते हैं। तो इस तरह से आप सोने की पहचान निम्न अंकों के द्वारा कर सकते हैं :-
- 24 कैरेट गोल्ड के आभूषण पर 999 लिखा होता है।
- 23 कैरेट वाले सोने पर 958 अंकित होता है।
- जबकि 22 कैरेट के गोल्ड पर 916 का अंक लिखा हुआ मिलता है।
- इसी तरह से 21 कैरेट के गोल्ड पर 875 का अंक देखने को मिलता है।
- जबकि 18 कैरेट वाले सोने पर 750 अंकित होता है।
क्या अंतर होता है 24 कैरेट और 22 कैरेट के गोल्ड में
जो 24 कैरेट का सोना होता है यह सबसे अधिक शुद्ध माना जाता है। दरअसल इसकी शुद्धता 99.9% तक होती है। लेकिन अगर हम बात करें 22 कैरेट के सोने की तो यह 91% तक ही शुद्ध होता है। दरअसल 22 कैरेट के सोने में कुछ दूसरी धातु जैसे जिंक, चांदी, तांबा इत्यादि को मिलाने के बाद जेवर बनाए जाते हैं। यह मिलावट 9% तक की होती है।
लेकिन जो 24 कैरेट का गोल्ड होता है इसमें किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती है। पर इस गोल्ड से गहने तैयार नहीं किए जा सकते। यही वजह है कि आमतौर पर दुकानदार 22 कैरेट सोने के आभूषण बनाकर बेचते हैं। इसलिए सोने की खरीदारी से पहले आपको हॉलमार्क चेक करके इसकी शुद्धता अवश्य जान लेनी चाहिए।
Neeraj is a journalist with 4 years of experience in education news. He contributes to Keaonline News, providing clear and accurate articles on exams, results, and policies. Known for his timely updates and ability to simplify complex topics, Neeraj has built a strong reputation for his dedication and well-researched content.