Health Officer Vacancy: स्वास्थ्य विभाग में निकली नई भर्ती, ऐसे करें आवेदन

हेल्थ ऑफिसर के पद पर चयनित होने के उद्देश्य से तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत हेल्थ ऑफिसर के 4500 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और महिला उम्मीदवारों तथा पुरुष उम्मीदवारों को दोनों को आवेदन करने को लेकर मौका दिया गया है जिसके चलते दोनों ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

हेल्थ ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है और उसके अंतर्गत उम्मीदवारों के लिए अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां जारी कर दी गई है। जिसमें आवेदन की प्रारंभिक तारीख, अंतिम तारीख, रिक्त पदों की संख्या और अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए रिक्त पद वहीं आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा समेत आदि अन्य जानकारियां उपलब्ध करवाई गई है।

Health Officer Vacancy

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक बढ़िया भर्ती साबित हो सकती है क्योंकि इस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या ज्यादा है और आवेदन की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होने वाली है आवेदन की प्रक्रिया 5 मई से शुरू कर दी गई है जो की 26 मई 2025 तक चलेगी और सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में ही आवेदन करने का मौका दिया गया है जिसके चलते सभी उम्मीदवार ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकेंगे।

सभी वर्गों के उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने का मौका दिया गया है जिसमें सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 4500 रिक्त पदों में से अलग-अलग रिक्त पद आरक्षित किए गए हैं। जिसमें जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 979 पद, ईडब्ल्यूएस 245 पद, ईबीसी 1070 पद, बीसी 640 पद, ईडब्ल्यूडी 168 पद, एससी 1243 और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल 55 रिक पद आरक्षित किए गए हैं।

हेल्थ ऑफिसर भर्ती के लिए आयु सीमा

आवेदन के लिए 1 अप्रैल 2025 तक उम्मीदवारों की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। जिसमें न्यूनतम आयु 21 वर्ष है और अधिकतम आयु 37 वर्ष है वहीं महिलाओं उम्मीदवारों को तथा आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में उम्र सीमा को लेकर निर्धारित नियम के अनुसार आवेदन करने के लिए छूट भी प्रदान की गई है।

हेल्थ ऑफिसर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की हुई होनी चाहिए / पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ सीसीएच कोर्स किया हुआ होना चाहिए या फिर जीएनएम का कोर्स किया हुआ होना चाहिए। वही साथ में जिन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य में सर्टिफिकेट प्राप्त किया हुआ है ऐसे उम्मीदवार भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

हेल्थ ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क जनरल और ओबीसी वर्ग के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए तथा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए ₹500 का निर्धारण किया गया है। वहीं राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए ₹125 का तय किया गया है। जिसमें एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवार तथा दिव्यांगजन उम्मीदवार और महिला उम्मीदवार शामिल है।

हेल्थ ऑफिसर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में आवेदको को सीबीटी की परीक्षा में शामिल होना होगा वही दस्तावेज सत्यापित करवाने होंगे। जो उम्मीदवार इन दोनों चरण में शामिल होकर सफल हो जाएंगे ऐसे उम्मीदवारों में से ही योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवा लेने के बाद में परीक्षा के आयोजन की तारीख की घोषणा की जाएगी तो उस तारीख के अनुसार ही परीक्षा में शामिल होना होगा।

हेल्थ ऑफिसर भर्ती के तहत वेतन

भर्ती के आयोजन के बाद चयनित उम्मीदवारों को प्रत्येक महीने सैलरी प्रदान की जाएगी जो की ₹40000 तक की रहेगी। इससे संबंधित तथा भर्ती से संबंधित अत्यधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवार एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन से जानकारी को जरूर जाने।

हेल्थ ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
  • अब मुख्य पेज से विस्तृत रूप से अच्छे से जानकारी हासिल करें और योग्यता को चेक करें।
  • योग्य होने पर आवेदन करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इतना करने पर आवेदन फॉर्म ओपन होगा जिसमें बेसिक तथा संबंधित प्रत्येक आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद दस्तावेज की जानकारी को भी दर्ज करें और दस्तावेज को भी अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फार्म को सबमिट करके प्रिंटआउट जरूर निकलवाए।
  • इस तरीके से आवेदन की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकेगी।

Leave a Comment

Payment Check