Home Guard Recruitment: होम गार्ड के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी

होमगार्ड भर्ती को लेकर एक नया अपडेट आया है। दरअसल बात यह है कि इस वैकेंसी के लिए आने वाले कुछ दिनों में आवेदन की प्रक्रिया को आरंभ किया जाने वाला है। यहां आपको हम यह भी बता दें कि इसको लेकर रोस्टर भी जारी हो चुका है।

बिहार पुलिस में इस भर्ती के माध्यम से 15000 पदों पर होमगार्ड की नियुक्ति की जाएगी। तो इस प्रकार से अब बहुत ही शीघ्र बिहार होमगार्ड वैकेंसी का आधिकारिक विज्ञापन भी प्रकाशित होने वाला है। इस प्रकार से फिर उम्मीदवार अपने आवेदन दे सकेंगे और भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे।

अगर आपको भी बिहार पुलिस में होमगार्ड के पद पर काम करना है तो हमारा आज का यह आर्टिकल आपके बहुत काम आ सकता है। आज इस पोस्ट में आपको हम बताएंगे कि बिहार पुलिस होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन कब तक जारी हो सकता है। इस वैकेंसी की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख को आपको पूरा पढ़ना चाहिए।

Home Guard Recruitment

बिहार होमगार्ड भर्ती का नया नोटिफिकेशन केंद्रीय चयन पार्षद की वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा। बताते चलें कि विज्ञापन में इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख और वैकेंसी का पूरा विवरण बताया जाएगा।

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होमगार्ड वैकेंसी का जो भी अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं, तो इनके लिए एक नया अपडेट प्रकाशित हुआ है। इसके मुताबिक आने वाले कुछ समय के भीतर 15 हजार खाली पदों पर होमगार्ड की बहाली की जाएगी।

संभावना है कि 30 अप्रैल 2025 तक इस भर्ती की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। बताते चलें कि उम्मीदवारों को होमगार्ड के पद पर तभी नौकरी मिलेगी जब वे चयन प्रक्रिया में सफल हो जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए संबंधित वेबसाइट पर ताजा जानकारी देखते रहना चाहिए।

होमगार्ड भर्ती की जानकारी

बिहार होमगार्ड भर्ती को लेकर जो नोटिस जारी किया गया है इसमें स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि जल्द ही बिहार पुलिस विभाग में होमगार्ड के पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आने वाले कुछ दिनों के भीतर शुरू की जा सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों का इंतजार अब बस खत्म होने पर है।

बताते चलें कि बिहार गृह रक्षा वाहिनी में 15 हजार रिक्त पदों पर उम्मीदवारों को होमगार्ड के पद पर नौकरी मिलेगी। बताते चलें कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद चयन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 तक खत्म हो जाएगी।

होमगार्ड भर्ती के तहत पद विवरण

बिहार होमगार्ड भर्ती की जो संक्षिप्त अधिसूचना 31 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी, इसके मुताबिक बिहार के जिलों में भर्ती की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इसके अंतर्गत जिलावर वैकेंसी की जानकारी नीचे बताई गई है –

  • पटना – 1479
  • रोहतास – 559
  • नालंदा – 812
  • बक्सर – 312
  • भोजपुर – 511
  • कैमूर – 241
  • गया – 909
  • जहानाबाज – 317
  • सीतामढ़ी -439
  • औरंगाबाद -217
  • मुजफ्फरनगर -296
  • शिवहरी -78
  • सिवान – 231
  • छपरा – 690
  • गोपालगंज – 395
  • मोतिहारी – 474
  • बेतिया – 311
  • दरभंगा – 741
  • पूर्णियां – 280
  • मधुबनी – 607
  • कटिहार – 484
  • अररिया – 122
  • किशनगंज – 280
  • सहरसा -74
  • मधेपुरा – 193
  • सुपौल – 144
  • भागलपुर – 666
  • जमुई – 257
  • मुंगेर – 171
  • लखीसराय – 123
  • शेखपुरा – 192
  • खगड़िया – 111
  • बेगूसराय – 422

होमगार्ड भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता

बिहार होमगार्ड भर्ती के तहत केवल वही व्यक्ति अप्लाई कर सकते हैं जो निम्नलिखित शिक्षा योग्यता रखते हैं –

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं/ 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
  • बिहार होमगार्ड वैकेंसी के डिटेल नोटिफिकेशन में शिक्षा से संबंधित प्रत्येक जानकारी दी जाएगी जिसे आप पढ़ कर शैक्षणिक योग्यता के बारे में जान सकेंगे।

होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया

बिहार होमगार्ड भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को तभी नौकरी मिल सकेगी जब वे निम्नलिखित चरण प्रक्रियाओं में सफल होंगे –

  • दौड़
  • लंबी कूद
  • गोला फेंकना
  • अभ्यर्थियों का सीने का माप लिया जाएगा
  • उम्मीदवारों की ऊंचाई मापी जाएगी
  • दस्तावेज सत्यापन आदि

होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

संभावना है कि बिहार होमगार्ड भर्ती का विज्ञापन मार्च के महीने में जारी किया जा सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने होंगे ताकि वे इस भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो सकें। आवेदन जमा होने की प्रक्रिया की समस्त जानकारी जारी किए गए विज्ञापन में दी जाएगी।

तो आप सभी उम्मीदवारों को यहां पर हम यही सलाह देना चाहते हैं कि इन दिनों केंद्रीय चयन परिषद की वेबसाइट पर नजर रख बनाकर रखें। दरअसल csbc.bihar.gov.in पर इस भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद फिर आप होमगार्ड के पद पर अप्लाई कर पाएंगे।

Leave a Comment

Join Telegram