Kanya Sumangala Yojana: बेटियों को सरकार दे रही 25000 रूपए, फॉर्म भरना शुरू

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह कदम राज्य सरकार ने सभी कन्याओं के हित के लिए उठाया है। ‌ इस तरह से सरकार के द्वारा बालिकाओं को वित्तीय मदद प्रदान की जाती है।

यूपी सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त करके राज्य की बालिकाएं अपने सपनों को सच्चा कर सकती हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ सकती हैं। इस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी बनाई जाने वाली बालिकाओं को 25 हजार रुपए की वित्तीय मदद की जाती है।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से फायदा उठाना है तो तब आपको अपना आवेदन जमा करना जरूरी है। तो चलिए आपको हम बताते हैं कि इस योजना का उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया को यूपी सरकार ने क्या निर्धारित किया है।

Kanya Sumangala Yojana 2025

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना यूपी सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली एक ऐसी योजना है जिससे राज्य की गरीब कन्याओं का आर्थिक विकास होगा। आपको हम बता दें कि योजना के अंतर्गत बालिकाओं को सरकार की तरफ से शिक्षा के लिए और कैरियर में आगे बढ़ाने के लिए 25000 रूपए तक की सहायता प्रदान की जाती है।

इस राशि को प्राप्त करके यूपी की गरीब परिवार से संबंध रखने वाली बालिकाएं उचित शिक्षा हासिल कर सकती हैं और अपने पैरों पर खड़ा हो सकती हैं। इस तरह से सरकार चाहती है कि गरीब परिवारों में जन्म लेने वाली बालिकाओं पर कोई भी अत्याचार ना हो और घर के सदस्य इन्हें अपने ऊपर बोझ ना समझें।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के द्वारा राज्य सरकार का उद्देश्य है सभी बालिकाओं को आर्थिक और सामाजिक तौर से विकसित बनाना। दरअसल यूपी सरकार चाहती है कि राज्य में जितनी भी गरीब वर्ग की बालिकाएं हैं इन सबको उचित और उच्च शिक्षा हासिल हो सके।

योजना के तहत लाभार्थी कन्याओं को सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। ‌इस तरह से राज्य सरकार से धनराशि प्राप्त करके यूपी की बालिकाएं अपने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर उज्जवल भविष्य बनाने में सक्षम बन सकेंगीं।

इस तरह से साल 2019 से ही यूपी सरकार के द्वारा राज्य की जरूरतमंद बेटियों की शिक्षा के लिए और आर्थिक कल्याण के लिए निरंतर सहायता प्रदान की जा रही है। बालिकाओं को यह लाभ जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के लिए प्रदान किया जाता है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ

निम्नलिखित हम आपको उन सारे फायदों के बारे में बता रहे हैं जो मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत यूपी की बालिकाओं को मिलते हैं –

  • योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 25000 रूपए की राशि 6 किस्तों में प्रदान की जाती है। ‌
  • यूपी सरकार के द्वारा कन्या के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक मदद की जाती है ताकि बालिका शिक्षा हासिल कर सकें।
  • उत्तर प्रदेश की तकरीबन 54 लाख कन्याएं इस योजना का मौजूदा समय में फायदा ले रही हैं। ‌
  • योजना का पैसा पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम यानी पीएफएमएस के अंतर्गत प्रत्यक्ष रूप से लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है। ‌
  • यूपी के गरीब परिवारों की बालिकाओं का जीवन बेहतर हो रहा है और घर में इनका महत्व बढ़ने लगा है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 25 हज़ार रुपए का लाभ 6 चरणों में बालिका को मिलता है और इससे संबंधित जानकारी हमने नीचे बताई है –

  • पहले चरण के तहत जब बेटी जन्म लेती है तो तब राज्य सरकार के द्वारा 5000 रूपए की राशि प्रदान की जाती है।
  • इसके बाद दूसरे चरण में जब कन्या 1 साल की हो जाती है और टीकाकरण हेतु 2000 रूपए की किस्त मिलती है।
  • इसी प्रकार से जब बालिका का एडमिशन पहली कक्षा में करवाया जाता है तो तब 3000 रूपए का लाभ मिलता है।
  • चौथे चरण के अंतर्गत जब कन्या कक्षा छठी में दाखिला लेती है तो तब 3000 रूपए की राशि मिलती है।
  • इसी प्रकार से पांचवें चरण में तब फायदा मिलता है जब बालिका कक्षा 9वीं में एडमिशन लेती है। तो तब कन्या को 5000 रूपए की किस्त मिलती है।
  • सबसे आखिरी यानी छठे चरण में कन्या को 12वीं कक्षा के बाद आगे की शिक्षा के लिए मदद मिलती है। इस चरण में कन्या को 7000 रूपए की किस्त का फायदा मिलता है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु पात्रता शर्तें

उत्तर प्रदेश की जो भी कन्याएं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत फायदा लेना चाहती हैं तो इन सबके लिए अनिवार्य है कि वे निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करें –

  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु केवल उत्तर प्रदेश की स्थाई बालिकाएं ही आवेदन देने हेतु पात्र मानी गई हैं।
  • प्रदेश की एक परिवार की 2 बालिकाओं को ही योजना के अंतर्गत पात्र माना जाएगा। लेकिन जुड़वां होने की स्थिति में तीन कन्याओं को फायदा मिलेगा।
  • कन्या के परिवार की सालाना कमाई 3 लाख रुपए से अधिक ना हो।
  • उत्तर प्रदेश की सभी वर्गों की बालिकाओं को योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा।
  • कन्या के घर का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में ना हो।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु आवेदन पत्र जमा करना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित बताए गए सभी दस्तावेज तैयार रखना होंगे ताकि आप योजना का लाभ तुरंत हासिल कर सकें –

  • कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
  • बालिका के माता और पिता का आधार कार्ड
  • आवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • राशन कार्ड
  • बिजली बिल
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश की सभी बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन निम्नलिखित ऑनलाइन तरीके का उपयोग करते हुए किया जा सकता है –

  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु सर्वप्रथम आपको योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • होम पेज पर आपको सिटिजन सर्विस वाला एक विकल्प दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • आगे आपके सामने नया पेज आएगा जहां पर आपको पंजीकरण को पूरा करना है।
  • इस प्रकार से आपको ओटीपी दर्ज करके अपने मोबाइल नंबर को वेरीफाई कर लेना है और फिर लॉगिन करना है।
  • यहां पर अब आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के आवेदन पत्र को सही से भरना है।
  • जो भी जरूरी दस्तावेज इस योजना के लिए अनिवार्य हैं आपको इन सबको सही से स्कैन करके अपलोड करना है।
  • अब आपको अपना फॉर्म सबमिट करके रसीद को डाउनलोड करके अपने पास संभाल कर रख लेना है।

Leave a Comment