केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से प्रतिवर्ष रिक्त नई सीटों पर कक्षा 1 से लेकर कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थियों का एडमिशन कराया जाता है तथा उन्हें सरकारी स्तर पर निशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जाती है। हर साल की तरह इस साल भी अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करने का इंतजार कर रहे हैं।
बताते चलें कि केंद्रीय विद्यालय के द्वारा शैक्षिक सत्र में बच्चों के लिए रजिस्ट्रेशन तथा एडमिशन हेतु शेड्यूल जारी किया जाता है जिसके अंतर्गत निश्चित तिथियां के मध्य रजिस्ट्रेशन के आधार पर विद्यार्थियों का चयन हो पाता है।
इस बार यानी 2025-26 के शैक्षिक सत्र के लिए सोशल मीडिया पर केवीएस रजिस्ट्रेशन हेतु कुछ महत्वपूर्ण तिथियां पर दावा किया जा रहा है। अगर आप भी इसी संबंध में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़े क्योंकि हमने यहां पर केवीएस एडमिशन के विषय में विशेष विवरण पेश किया है।
Kendriya Vidyalaya Admission
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2023 के सर्वेक्षण के अनुसार देश भर में कुल 1253 केंद्रीय विद्यालय संस्थान है जिसमें से 115 केंद्रीय विद्यालय केवल मध्य प्रदेश राज्य में स्थापित है। विद्यार्थियों की बढ़ती आबादी तथा केंद्रीय विद्यालय की बढ़ती लोकप्रियता के साथ स्कूलों के विस्तार अधिक संख्या में होते जा रहे हैं।
जो अभिभावक इस वर्ष अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन हेतु करवाना चाहते हैं उनके लिए अपने नजदीकी केंद्रीय विद्यालय संगठन में जाकर इस वर्ष की रिक्त सीटों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए ताकि वे इस वर्ष के प्रतियोगि स्तर का अंदाजा लगा सके।
केंद्रीय विद्यालय चयन शेड्यूल
केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन तथा चयन इस प्रकार किए जाते हैं :-
- कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर किए जाएंगे।
- इसके अलावा कक्षा 2 से लेकर कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन होगे।
- कक्षा एक के विद्यार्थियों का चयन लॉटरी सिस्टम के अनुसार किया जाएगा।
- कक्षा 2 से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थियों का चयन विद्यार्थियों की पिछली कक्षाओं की शैक्षिक स्थिति के अनुसार होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद विद्यार्थियों के चयन हेतु चार से पांच मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
केंद्रीय विद्यालय ऐडमिशन तिथियां
सोशल मीडिया के दावों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा कक्षा एक के लिए विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन अप्रैल महीने में शुरू किया जाएगा जिसकी तिथि 1 अप्रैल 2025 बताई जा रही है। इसके अलावा कक्षा 2 से लेकर अन्य कक्षाओं के लिए एडमिशन 5 या 10 अप्रैल से शुरू किए जाएंगे।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के फायदे
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन हो जाने से विद्यार्थियों के लिए निम्न फायदे होंगे :-
- केंद्रीय विद्यालय देश के उच्च विद्यालय में गिना जाता है जिसमें विद्यार्थियों के लिए अच्छे वातावरण में शिक्षा मिल पाएगी।
- विद्यार्थियों के लिए यहां पर पढ़ाई से संबंधित किसी भी प्रकार के विशेष शुल्क या फीस नहीं ली जाएगी।
- देश के चुनिंदा शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक विषयों को पढ़ने का मौका मिलेगा।
- यहां पर विद्यार्थियों के लिए उनकी स्किल के आधार पर बेहतर गाइडलाइंस मिल पाएगी।
- शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के लिए अन्य गतिविधियों जैसे खेल, गायन, वादन, नृत्य इत्यादि क्षेत्र में भी पारंगत किया जाएगा।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की जानकारी
जैसा कि हमने बताया है कि इस बार केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा अप्रैल महीने से विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाने वाले हैं जो अधिकतम 15 दिनों के भीतर ही पूरे करवा लिए जाएंगे। 15 दिनों के अंतर्गत जिन विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किए हैं केवल उनके लिए मेरिट के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा तथा वे केवीएस में चयनित हो पाएंगे।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए आवेदन कैसे करें?
केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 के लिए एडमिशन हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से है :-
- सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और आगे बढ़े।
- अब यहां पर मांगी गई जानकारी को दर्ज करें तथा रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद लॉगिन करें तथा अनिवार्य क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब रजिस्ट्रेशन वाला बेसिक फॉर्म भरे तथा डॉक्यूमेंट से अपलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म में भरी गई जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर दें।
- इस प्रकार से केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाएगा।
Neeraj is a journalist with 4 years of experience in education news. He contributes to Keaonline News, providing clear and accurate articles on exams, results, and policies. Known for his timely updates and ability to simplify complex topics, Neeraj has built a strong reputation for his dedication and well-researched content.