KVS Admission Form: केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन, ऑनलाइन फॉर्म, पूरी जानकारी यहाँ देखें

केवीएस एडमिशन फॉर्म को केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसी संभावना है कि फरवरी के महीने में केवीएस द्वारा एडमिशन की प्रक्रिया को आरंभ किया जाएगा। इस तरह से प्रवेश से संबंधित पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। ‌

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक के लिए एडमिशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन मोड में शुरू किया जाता है। जबकि बाकी अन्य कक्षाओं में ऑफलाइन मोड में आवेदन की प्रक्रिया संपन्न करवाई जाती है। इसलिए सभी अभिभावकों को यही इंतजार है कि कब केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आवेदन की शुरुआत की जाएगी।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको जानकारी देंगे केवीएस एडमिशन फॉर्म से संबंधित। अगर आप केंद्रीय विद्यालय के एडमिशन का पूरा कार्यक्रम जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को आपको पूरा पढ़ना होगा। चलिए आपको बताते हैं कि कब से प्रवेश पत्र भरने शुरू हो सकते हैं।

KVS Admission Form

वैसे तो केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि केवीएस एडमिशन फॉर्म कौन सी तारीख से प्रकाशित किए जाएंगे। लेकिन इस बात की संभावना है कि फरवरी के महीने में केंद्रीय विद्यालय द्वारा एडमिशन फॉर्म को जारी किया जा सकते हैं।

इस प्रकार से अभिभावक और माता-पिता कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अप्रैल के महीने तक कर सकेंगे। इसके बाद फिर पंजीकृत छात्रों के चयन के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी। आपको हम बता दें की पहली कक्षा में केवीएस विद्यालय में प्रवेश लॉटरी सिस्टम के आधार पर होते हैं।

यहां आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि हर क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा कुल 40 विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाता है। परंतु अगर विद्यालय के प्रधानाचार्य चाहें तो इस संख्या को 50 तक भी कर सकते हैं। वैसे अब इन सीटों की संख्या को 32 कर दिया गया है और 8 सीटें आरटीई के लिए रखी गई हैं।

केवीएस एडमिशन फॉर्म के तहत आरक्षण प्रणाली

केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए भी कुछ सीटें रखी जाती हैं। बताते चलें कि हर केवीएस में आरक्षण प्रणाली निम्नलिखित इस प्रकार से रखी गई है :-

  • अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 15% सीटें आरक्षित होती हैं।
  • अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित सीटें 7.5% होती हैं।
  • ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए केवीएस में आरक्षित सीटें 27% होती हैं।
  • ऐसे छात्र जो शारीरिक रूप से विकलांग हैं इनके लिए 3% सीटें आरक्षित की गई हैं।

केवीएस एडमिशन फॉर्म के लिए पात्रता

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केवीएस में एडमिशन के लिए कुछ पात्रता शर्तें रखी हैं। इसलिए छात्रों को इन सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है इसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है :-

  • केवल ऐसे छात्रों को ही केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए पात्र माना गया है जो भारतीय नागरिकों के बच्चे होते हैं। ‌
  • यदि किसी कारणवश विदेशी नागरिक भारत में रह रहे हैं तो वे भी अपने बच्चे के लिए एडमिशन की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
  • कक्षा 1 के लिए छात्र की आयु कम से कम 6 साल और अधिक से अधिक 8 साल तक होनी चाहिए।

केवीएस एडमिशन फॉर्म हेतु जरूरी दस्तावेज

केवीएस एडमिशन फॉर्म को भरने के लिए आपके पास नीचे बताए गए सारे दस्तावेज अनिवार्य तौर पर होने चाहिएं क्योंकि इनके बिना आप अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नहीं करवा सकेंगे :-

  • छात्र का जन्म प्रमाण पत्र
  • विद्यार्थी का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आरक्षित श्रेणी का प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस अथवा बीपीएल का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कर्मचारी सेवा का प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड आदि।

केवीएस एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए से माता-पिता और अभिभावक अपने बच्चे के लिए पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसका पूरा तरीका यहां निम्नलिखित विस्तार से बताया गया है :-

  • सबसे पहले आपको केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां अब आपको होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन वाला बटन दबाकर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • इसके बाद फिर आपको केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए लॉगिन विकल्प पर क्लिक करना है।
  • यहां पर अब आपके सामने केवीएस एडमिशन फॉर्म आ जाएगा जिसे आपको ठीक से भरना है।
  • प्रवेश पत्र भर लेने के बाद फिर आपको छात्र की फोटो और जन्मतिथि से संबंधित प्रमाण पत्र को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको केवीएस एडमिशन फॉर्म जमा करना है और आपको एप्लीकेशन जमा करने का कोड लिखकर रख लेना है।

Leave a Comment