मध्य प्रदेश की जिन बहनों ने लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन जमा किए हैं तो इनके लिए बड़ी खबर है। जानकारी के लिए बता दें कि लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को प्रकाशित कर दिया गया है। योजना की लाभार्थी महिलाओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं।
इसलिए आवेदन देने वाली प्रत्येक महिला को चाहिए कि वह लाभार्थी सूची को जरुर चेक करें। योजना की इस लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। तो आप कुछ आसान से चरणों के जरिए से इस सूची को अब देख सकते हैं। लिस्ट को देखकर आपको इस बात का अनुमान हो जाएगा कि आपको एमपी सरकार पक्के घर के लिए मदद करेगी या नहीं।
आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप योजना की सूची को डाउनलोड कर सकते हैं। इस तरह से इस लेख को पूरा अंत तक पढ़ने के बाद आप योजना से संबंधित और भी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जान पाएंगे। इसलिए अगर आपको लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को डाउनलोड करना है तो हमारे साथ आर्टिकल में बने रहिए।
Ladli Behna Awas Yojana List
लाडली बहना आवास योजना को मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने जरूरतमंद महिलाओं के लिए शुरू किया है। ऐसी महिलाएं जो आर्थिक तंगी के चलते अपने परिवार के साथ झोपड़ी में या कच्चे घर में रहती हैं इन्हें योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। दरअसल सरकार चाहती है कि बेघर महिलाओं को आवासीय सुविधा प्रदान की जाए।
इस योजना को शुरू करने की घोषणा एमपी सरकार ने साल 2023 में की थी। इसके तहत मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं ने पक्के घर के लिए मदद पाने के लिए आवेदन जमा किए थे। सभी आवेदन देने वाली महिलाओं की अब एक लाभार्थी लिस्ट जारी की गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि जिन महिलाओं का नाम सूची में है इन्हें घर बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार धनराशि देगी। इस तरह से महिलाओं को पक्के मकान के लिए 130000 रुपए की मदद मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा की जाएगी। इसलिए अब आर्थिक रूप से निर्बल बहनों के लिए भी अपना पक्का घर बनाने का सपना पूरा हो पाएगा।
लाडली बहना आवास योजना का उद्देश्य
लाडली बहना आवास योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश की सरकार ने अपना उद्देश्य बनाया है राज्य की सभी महिलाओं को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा। बताते चलें कि जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं और गरीब परिवारों से संबंध रखती हैं इन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।
लाडली बहना आवास योजना को शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य यही है कि महिलाओं को आवासीय सुविधा दी जाए। इस प्रकार से मध्य प्रदेश की गरीब महिलाओं को स्थाई आवास प्रदान किया जाएगा, जहां पर महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकेंगीं।
लाडली बहना आवास योजना हेतु पात्रता
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में केवल ऐसी महिलाओं को ही शामिल किया गया है जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं-
- आवेदक महिला अनिवार्य तौर पर मध्य प्रदेश की मूल निवासी हो।
- महिला के नाम से कोई भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
- महिला किसी कच्चे घर में या फिर झोंपड़ी में रहती हो।
- आवेदक महिला की हर महीने की कमाई 12 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- घर में कोई भी व्यक्ति ना तो सरकारी पद पर काम करता हो और ना ही कोई सदस्य इनकम टैक्स जमा करता हो।
- महिला के पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट हेतु जरूरी दस्तावेज
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में केवल वहीं महिलाएं सम्मिलित की गई हैं जिनके पास सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हैं। इसलिए आवेदन के समय महिलाओं को अनिवार्य तौर पर मांगे गए सारे आवश्यक दस्तावेज देने होते हैं जो नीचे बताए गए हैं-
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- गरीबी रेखा कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें?
अगर आप लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को चेक करना चाहते हैं तो इसका पूरा तरीका काफी ज्यादा आसान है। यहां हम निम्नलिखित जो प्रक्रिया बता रहे हैं इसके माध्यम से आप सरलता के साथ योजना की लाभार्थी लिस्ट को चेक कर सकते हैं –
- सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पृष्ठ पर चले जाना है।
- अब यहां आपको स्टेकहोल्डर्स वाला एक विकल्प मिलेगा आपको इस पर क्लिक कर देना है
- आपके क्लिक करते ही आपके सामने आईएवाई / पीएमएवाईजी बेनिफिशियरी वाला विकल्प आएगा आपको इसे दबा देना है।
- अब आपके सामने एक अन्य पेज खुल जाएगा जहां पर आपको एडवांस सर्च वाले विकल्प के ऊपर क्लिक कर देना है।
- आगे फिर आपके सामने दूसरा नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना राज्य, अपने राज्य का नाम, जिला, अपनी पंचायत आदि का चयन कर लेना है।
- अगले चरण के तहत आपको लाडली बहना योजना का चयन कर लेना है और सर्च का बटन दबा देना है।
- यहां अब आपके सामने लाडली बहना आवास योजना लिस्ट आ जाएगी और अब आप इस पूरी लिस्ट को देख सकते हैं।
Aawas yojana
Ladli Behna Awas Yojana List: