Ladli Behna Yojana 22th Installment: लाडली बहना योजना की 22वी क़िस्त तिथि जारी

मध्य प्रदेश की सरकार लाडली बहना योजना के माध्यम से गरीब बहनों को मदद कर रही है। इस तरह से प्रति महीने लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपए की वित्तीय मदद की जाती है। इन पैसों को प्राप्त करके महिलाएं अपने बहुत से जरूरी कार्य कर पाती हैं।

बताते चलें कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एमपी सरकार की यह एक काफी महत्वपूर्ण पहल है। मौजूदा समय में इस योजना के तहत 21 किस्तों का लाभ राज्य की बहनों को प्रदान किया जा चुका है। अब महिलाएं इस योजना की 12वीं किस्त की राह देख रही हैं।

योजना के अंतर्गत हर महीने आमतौर पर 10 तारीख तक महिलाओं को किस्त का पैसा बैंक में भेज दिया जाता है। चलिए अब आपको बताते हैं कि 22वीं किस्त आपको कब तक प्राप्त हो सकती है। आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे लाडली बहना योजना 22वी क़िस्त की महत्वपूर्ण जानकारी।

Ladli Behna Yojana 22th Installment

मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। योजना के माध्यम से सभी लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपए की राशि प्रति महीने मिलती है। इस प्रकार से ऐसी महिलाएं जिनकी आयु 21 साल से लेकर 60 साल तक है इन्हें योजना से फायदा मिल रहा है।

बताते चलें कि महिलाओं को मध्य प्रदेश राज्य सरकार से जो वित्तीय मदद मिलती है इसके कारण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस प्रकार से केवल पात्रता रखने वाली महिलाओं को ही योजना के तहत किस्त का पैसा दिया जाता है। ‌बताते चलें कि हाल ही में 63000 महिलाओं को लाडली बहना योजना से अलग कर दिया गया है क्योंकि वे सब अपात्र पाई गई थीं।

लाडली बहना योजना का उद्देश्य

लाडली बहना योजना को मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने इसलिए आरंभ किया है ताकि महिलाओं को आर्थिक मदद करके इन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। बताते चलें योजना के तहत सरकार का उद्देश्य है महिलाओं का सशक्तिकरण करना।‌ एमपी सरकार से 1250 रुपए हर महीने प्राप्त करके महिलाएं अपनी हर दिन की जरूरत को सरलता के साथ पूरा कर सकती हैं।

लाडली बहना योजना के लाभ

मध्य प्रदेश में शुरू की गई लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को बहुत से फायदे प्राप्त होते हैं जैसे –

  • लाडली बहना योजना के द्वारा मध्य प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की वित्तीय मदद प्राप्त होती है।
  • योजना के तहत पैसे प्राप्त करके महिलाएं आसानी से अपनी हर दिन की आवश्यकताओं को पूरा करके आत्मनिर्भर बन रही हैं।
  • लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं का भविष्य सुरक्षित और उज्जवल बन रहा है
  • महिलाओं को योजना के माध्यम से समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है। ‌
  • गरीब महिलाओं को अब उचित पौष्टिक आहार एवं स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।

लाडली बहना योजना 22वी क़िस्त हेतु पात्रता

लाडली बहना योजना 22वीं किस्त का लाभ केवल निम्नलिखित पात्रता रखने वाली महिलाओं को ही प्राप्त होगा –

  • लाडली बहन योजना का सिर्फ मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी महिलाएं ही लाभ ले सकती हैं।
  • ऐसी महिलाएं जिनकी आयु 21 साल से लेकर 60 साल तक है इन्हें इस योजना के लिए पात्र माना गया है।
  • महिलाओं के पूरे परिवार की वार्षिक कमाई 2.50 लाख रुपए तक होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता महिला का बैंक में खाता होना जरूरी है जो आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • महिलाओं के घर का कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए और ना ही वह आयकर दाता हो।

लाडली बहना योजना 22वी क़िस्त के लिए आवश्यक दस्तावेज

लाडली बहना योजना 22वी क़िस्त हेतु जरूरी दस्तावेज

  • समग्र आईडी
  • बैंक खाता पासबुक
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • मूल निवास का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार का फोटो आदि

लाडली बहना योजना 22वी क़िस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

मध्य प्रदेश की महिलाएं यदि अपने किस्त के स्टेटस को चेक करना चाहती हैं तो इसके लिए इन्हें नीचे बताएं सारे प्रमुख चरणों को अपनाना होगा –

  • सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पृष्ठ पर चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको मुख्य पृष्ठ पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति से संबंधित विकल्प ढूंढ कर इसे दबाना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज आएगा जहां पर आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी को लिखना है।
  • आगे आपको कैप्चा कोड सही से लिखना है और ओटीपी को सत्यापित कर लेना है।
  • ओटीपी सत्यापन के बाद आपके समक्ष लाडली बहना योजना का भुगतान स्टेटस खुल जाएगा। ‌
  • अब आप यहां पर यह चेक कर सकते हैं कि आपको 22वीं इंस्टॉलमेंट का पैसा प्राप्त हुआ है या नहीं।

Leave a Comment

Join Telegram