Ladli Behna Yojana 24th Installment: लाडली बहना योजना की 24वीं क़िस्त तिथि जारी

मध्य प्रदेश की बहनों के द्वारा अब यही इंतजार हो रहा है कि कब लाडली बहना योजना 24वीं इंस्टॉलमेंट जारी की जाएगी। योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब तक 23 किस्तों का फायदा सफलतापूर्वक मिल चुका है। राज्य की महिलाएं किस्त के पैसे का उपयोग अपनी हर दिन की कुछ छोटी-मोटी जरूरत को पूरा करने के लिए करती हैं।

यही वजह है कि सभी महिलाओं को यही इंतजार है कि कब 24वीं किस्त को सरकार के द्वारा जारी किया जाएगा। दरअसल हर महीने की जब 10 तारीख आती है तो इसके आसपास लाडली बहना योजना की किस्त को महिलाओं के बैंक खाते में वितरित किया जाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि लाडली बहना 24वीं इंस्टॉलमेंट कब तक आएगी। इसके अलावा हम यहां यह जानकारी भी देंगे कि किस्त के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और भुगतान को चेक करने का तरीका क्या होता है। तो अगर आपको यह सारी जानकारी विस्तृत रूप से चाहिए तो हमारा यह लेख आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है।

Ladli Behna Yojana 24th Installment

मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा अपने राज्य की सभी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना को चलाया जा रहा है। योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 21 से लेकर 60 साल तक की है इन्हें हर महीने 1250 रुपए की किस्त मिलती है।

जानकारी दे दें कि मध्य प्रदेश राज्य की करोड़ों महिलाएं इस योजना के माध्यम से सम्मान के साथ जीवन जीना शुरु कर पाईं हैं। महिलाएं किस्त के पैसे से आसानी के साथ अपने घर और अपने परिवार की आवश्यकता को पूरा कर सकती हैं और साथ ही अपने बच्चों की शिक्षा में भी सहायता कर सकती हैं।

लाडली बहना योजना की जानकारी

करोड़ों महिलाओं को लाडली बहना योजना 24वीं इंस्टॉलमेंट की प्रतीक्षा है। तो यहां हम आपको बता दें कि अब तक प्रदेश की सभी बहनों को 23 किस्तों का लाभ बिना किसी समस्या के मिल चुका है। बताते चलें कि आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख तक महिलाओं को किस्त का पैसा मिल जाता है।

यहां आपको हम यह भी बता दें कि जो 23वीं किस्त थी इसे कुछ देर से यानी कि 16 अप्रैल तक महिलाओं को प्रदान किया गया था। तो संभावना है कि 24वीं किस्त का पैसा 10 मई तक जारी हो सकता है। इसलिए अभी महिलाओं को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि किस्त अपने सही समय पर ही जारी की जाएगी।

लाडली बहना योजना के फायदे

मध्य प्रदेश में संचालित की जाने वाली लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं जिनमें से कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं –

  • एमपी सरकार महिलाओं को प्रति महीने आर्थिक लाभ प्रदान करती है।
  • राज्य की बहनें इंस्टॉलमेंट का पैसा लेकर अपने घर की कुछ छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर पाती हैं।
  • गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है ताकि वे सम्मान से जी सकें।
  • आर्थिक रूप से निर्बल परिवार के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण में भी सकारात्मक सुधार हो रहा है।
  • मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहती है।

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता

लाडली बहना योजना के तहत आपको तभी लाभ मिलता है जब आप निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं :-

  • महिला का मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • लाडली बहना के लिए जरूरी है कि महिला की उम्र 21 साल से 60 साल तक के बीच में हो।
  • सिर्फ वही महिलाएं किस्त प्राप्त कर सकती हैं जो विवाहित हैं, विधवा हैं या फिर तलाकशुदा हैं।
  • महिला के घर की सालाना आमदनी ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • घर का कोई भी व्यक्ति ना सरकारी सेवा में हो और ना ही आयकर जमा करता हो।

लाडली बहना योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

अगर आप मध्य प्रदेश की निवासी हैं और आप चाहती हैं कि आपको लाडली बहना योजना के तहत हर महीने सरकार से वित्तीय सहायता मिले तो आपको आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज देने होते हैं :-

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

लाडली बहना योजना 24वीं क़िस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

निम्नलिखित हमने वे सारे महत्वपूर्ण चरण बताए हैं जिनके माध्यम से आप लाडली बहना योजना 24th इंस्टॉलमेंट पेमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं :-

  • सर्वप्रथम आपको एमपी सरकार द्वारा चलाई जाने वाली लाडली बहना योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति से जुड़ा हुआ लिंक ढूंढ कर इस पर क्लिक करना है।
  • यहां पर अब आपको अपना आवेदन नंबर या फिर अपनी समग्र आईडी को दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सर्च वाला बटन क्लिक कर देना है।
  • इसके तुरंत बाद ही आपके सामने लाडली बहना योजना 24वीं इंस्टॉलमेंट का स्टेटस आ जाएगा।

Leave a Comment