एलपीजी गैस न्यू रेट को लेकर काफी अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष के पहले दिन की शुरुआत के साथ ही एलपीजी सिलेंडर का मूल्य कम हो गया है। बताते चलें कि कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम कम हुए हैं।
इसलिए अगर आप भी एक एलपीजी गैस उपभोक्ता हैं तो आपको नए मूल्य की जानकारी जरूर होनी चाहिए। बताते चलें कि नए साल में ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर के लिए ज्यादा भुगतान नहीं करना होगा।
आज इस पोस्ट के जरिए से हम आपको बताएंगे एलपीजी गैस न्यू रेट के बारे में। इस तरह से गैस सिलेंडर की नई कीमतों के बारे में आपको हम पूरी जानकारी देंगे। इस लेख में आपको जानने को मिलेगा कि अब एलपीजी गैस के रेट कितने हो चुके हैं।
LPG Gas New Rate
ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जनवरी 2025 वाले दिन एलपीजी सिलेंडर के मूल्य को कम किया है। बताते चलें कि इसके तहत दिल्ली से लेकर मुंबई तक एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में कमी की गई है।
दरअसल गैस सिलेंडर के मूल्य में 14 रुपए से लेकर 16 रुपए तक की कटौती की गई है। लेकिन आपको हम बता दें कि यह कटौती केवल 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए की गई है। इसलिए जो घरेलू गैस यानी कि 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर हैं इनकी कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
एलपीजी गैस सिलेंडर इतना हुआ है सस्ता
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नए साल की शुरुआत होते ही 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का मूल्य कम हुआ है। दरअसल 1 जनवरी 2025 को यानी कि वर्ष की शुरुआत होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती हुई है।
दरअसल आइओसीएल ने अपनी वेबसाइट पर एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतों के बारे में सूचना दी है। इस वेबसाइट पर जो एलपीजी गैस के नए दाम अपडेट किए हैं इनके मुताबिक अब कीमतों में कमी आई है।
देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1804 रुपए तक कर दी गई है। यदि अगर हम बात करें 1 दिसंबर साल 2024 की तो तब इस गैस सिलेंडर की कीमत 1818.50 रुपए तक की थी।
कुल मिलाकर दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपए तक घट गई है। बल्कि दिल्ली ही नहीं देश के दूसरे बड़े नगरों में भी एलपीजी गैस सिलेंडर का मूल्य अब बदल गया है।
कोलकाता और मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर के नए दाम
दिल्ली के अलावा 1 जनवरी से कोलकाता में भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बदली है। बताते चलें कि अब एलपीजी गैस सिलेंडर का मूल्य कोलकाता में 1927 रूपए से कम हो गया है।
यदि अब कोलकाता में ताजा एलपीजी गैस के मूल्य की बात की जाए तो यह अब 1911 रुपए तक हो चुका है। इस तरह से कोलकाता में 16 रूपए तक की कटौती एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्य में आई है।
जबकि मुंबई में भी अब सिलेंडर की कीमत में कमी देखने को मिल रही है। दिसंबर के महीने में इसका मूल्य 1771 रुपए तक था जबकि अब इसकी कीमत घटकर 1756 रुपए तक हो गई है। इस प्रकार से मुंबई जैसे नगर में एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर में 15 रूपए की कमी की गई है।
इसी तरह से चेन्नई में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव हुआ है। जानकारी दे दें कि नए वर्ष से पहले चेन्नई में 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 1980.50 रुपए तक थी। अब 1 जनवरी 2025 से चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का मूल्य 1966 रुपए तक हो गया है।
दिसंबर 2024 में महंगा हुआ था एलपीजी गैस सिलेंडर
यदि हम साल 2024 के दिसंबर माह की बात करें तो तब 1 दिसंबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ गई थीं। जानकारी के लिए बता दें कि तब दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का मूल्य 1818.50 रुपए तक पहुंच गया था। जबकि नवंबर में यह कीमत 1802 रुपए तक ही थी।
इसी तरह से मुंबई में दिसंबर माह में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1771 रुपए हो गई थी, हालांकि पहले यह कीमत 1754.50 रुपए तक थी। जबकि दिसंबर 2024 के पहले दिन चेन्नई में भी एलपीजी गैस सिलेंडर 1964.50 रुपए से सीधा 1980.50 रुपए तक पहुंच गया था।
घरेलू एलपीजी गैस के दाम बने हुए हैं स्थिर
हालांकि हमें काफी लंबे समय से कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी इसके दाम बढ़ जाते हैं और कभी इसके दाम घट जाते हैं। परंतु 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्य में फिलहाल अभी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।
जानकारी के लिए बता दें कि 1 जनवरी साल 2025 को भी घरेलू सिलेंडर की कीमत ज्यों की त्यों स्थिर बनी हुई हैं। इस प्रकार से दिल्ली में इस सिलेंडर का मूल्य 803 रुपए है। जबकि कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 829 रूपए है। मुंबई की बात करें तो मुंबई में एलपीजी गैस की कीमत 802.50 रुपए है। वहीं चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर का मूल्य 818.50 रुपए पर बना हुआ है।
Neeraj is a journalist with 4 years of experience in education news. He contributes to Keaonline News, providing clear and accurate articles on exams, results, and policies. Known for his timely updates and ability to simplify complex topics, Neeraj has built a strong reputation for his dedication and well-researched content.