Mahtari Vandana Yojana 16th Kist: इस दिन जारी होगी महतारी वंदन योजना की 16वीं किस्त

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण योजना बन चुकी है इस योजना के माध्यम से प्रत्येक महीने राज्य सरकार के द्वारा प्रत्येक महिला को ₹1000 की राशि प्रदान की जाती है। राज्य के अंतर्गत से लाखों महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है और प्रत्येक महीने ₹1000 की राशि को प्राप्त कर रही है इसी बीच अब महिला लाभार्थियों को 16वीं किस्त की राशि प्रदान की जाएगी।

15वीं किस्त में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राज्य की लाभार्थी महिलाओं के लिए 648 करोड रुपए की सहायता राशि जारी की थीं और इसी प्रकार 16वीं किस्त में भी करोड़ों रुपए की राशि जारी की जाएगी ताकि सभी लाभार्थी महिलाओं को 16वीं किस्त की राशि मिल सके। जिन भी महिलाओं ने सफलतापूर्वक इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है और इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही है ऐसी सभी महिलाएं आज 16वीं किस्त की जानकारी जान सकती है।

Mahtari Vandana Yojana 16th Kist

15वीं किस्त को प्राप्त करने वाली महिलाओं के द्वारा वर्तमान समय में 16वीं किस्त को लेकर इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में उनके लिए जानकारी है कि 15वीं को जारी किए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जिसके चलते अभी राज्य सरकार के द्वारा कुछ समय लिया जाएगा और पूरी तैयारी करके 16वीं किस्त की राशि जारी की जाएगी। किस्त जारी करने से पहले राज्य सरकार के द्वारा सूचना भी जारी की जा सकती है जिसमें किस्त जारी करने की तारीख बताई जाएगी।

हालांकि राज्य सरकार के द्वारा किस्त को जारी करने में इतना भी समय नहीं लिया जाएगा की महिला लाभार्थी को बहुत ही ज्यादा इंतजार करना पड़े हर बार जिस प्रकार से राज्य सरकार जल्द से जल्द अगली किस्त को प्रदान करने की कोशिश करती है ठीक उसी प्रकार 16वीं को लेकर किया जाएगा।

महतारी वंदन योजना की 16वीं किस्त कब होगी जारी

इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सबसे ज्यादा किस्तें प्रत्येक महीने की 1 से 10 तारीख के बीच में प्रदान की गई है वहीं कभी-कभी विशेष पर्व को देखते हुए तथा विशेष कार्यक्रम को देखते हुए उसके अनुसार भी किस्त जारी की गई है ऐसे में सबसे ज्यादा संभावना किस्त जारी करने की 1 से 10 तारीख की है। हालांकि विशेष पर्व और कार्यक्रम को देखकर भी किस्त जारी की जा सकती है।

अभी किस्त जारी करने से संबंधित कोई भी आधिकारिक रूप से जानकारी जारी नहीं की गई है। जून महीने के शुरुआती समय में किस्त जारी की जा सकती है ऐसे में आने वाले जून के महीने में किस्त चेक करने को लेकर सभी तैयार जरूर रहे।

महतारी वंदन योजना की जानकारी

महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की जाने वाली योजना है। इस योजना के माध्यम से विवाहित विधवा तलाकशुदा महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹1000 की राशि प्रदान की जाती है जिसे प्राप्त करके सभी महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार ₹1000 की राशि को उपयोग में ले सकती हैं। वही इस योजना की वजह से अब महिलाओं को अपनी छोटी जरूरत के लिए अन्य पर निर्भर नहीं रहना होता है।

महतारी वंदन योजना 16वीं किस्त में राशि

हर बार की तरह 16वीं किस्त में भी ₹1000 की ही राशि प्रदान की जाएगी क्योंकि राज्य सरकार ने ₹1000 की राशि प्रदान करने को लेकर ही नियम बनाया हुआ है। वही प्रदान की जाने वाली यह राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। योजना के माध्यम से प्रत्येक महीने महिलाओं को ₹1000 की राशि मिलने की वजह से पूरे वर्ष में कुल मिलाकर ₹12000 की राशि बनती है।

महतारी वंदन योजना की 16वीं किस्त के लिए पात्र महिलायें

16वीं केवल ऐसी महिलाओं को मिलेगी जो कि छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी है तथा जिन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन किया हुआ है। वही जिनका चयन इस योजना के लिए सरकार के द्वारा किया हुआ है। इस योजना को लेकर राज्य सरकार ने नियम बनाए हुए हैं कि महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए वार्षिक आय 250000 रुपए से कम होनी चाहिए और ऐसी जो भी महिलाएं हैं उन्हें ही 16वीं किस्त मिलेगी

महतारी वंदन योजना की 16वीं किस्त कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले मोबाइल या कंप्यूटर लैपटॉप किसी में भी आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है।
  • अब होम पेज पर मेनू बार में दिखने वाले भुगतान की स्थिति वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद लाभार्थी क्रमांक मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड की जानकारी दर्ज करके सबमिट करने वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होंगे तो ओटीपी की जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • इतना करने के बाद 16वीं किस्त की जानकारी देखने को मिल जाएगी।

Leave a Comment

Payment Check