झारखंड की महिलाओं के लिए काफी बड़ी खबर सामने आई है। बात यह है कि मंईयां सम्मान योजना की पेमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के अंतर्गत पात्रता रखने वाली बहनों को तीन किस्तों का एक साथ लाभ 8 मार्च वाले दिन से मिलना शुरू हो गया है।
यहां आपको हम यह भी बता दें कि पहले चरण के अंतर्गत अब तक 38 लाख झारखंड की बहनों को फायदा प्राप्त हो गया है। ऐसे में अब सवाल यह है कि किन महिलाओं को लाभ मिल चुका है और किन्हें मिलने वाला है। इसके लिए आपको योजना से संबंधित पूरी जानकारी पेमेंट लिस्ट को चेक करके प्राप्त हो सकती है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं मंईयां सम्मान योजना 7500 पेमेंट लिस्ट जुड़ी हुई पर्याप्त जानकारी। इस प्रकार से इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पात्रता रखने वाली महिलाओं को कब तक योजना के तहत वित्तीय मदद बैंक में भेजी जाएगी।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment List
झारखंड राज्य की गरीब बहनों के लिए राज्य सरकार के द्वारा मंईयां सम्मान योजना को आरंभ किया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना की शुरुआत पिछले साल 2024 में की गई थी। इस तरह से योजना के तहत पात्रता रखने वाली लाभार्थी बहनों को प्रति महीने 2500 रूपए की राशि मिलती है।
यह राशि महिलाओं को इसलिए प्रदान की जाती है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बन पाएं। यही कारण है कि झारखंड राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना को आरंभ किया है ताकि राज्य की गरीब महिलाएं इससे लाभ ले सकें।
यहां हम आपको यह भी बताते चलें कि मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड की लगभग 57 लाख बहने पंजीकृत हैं। इन सब राज्य की महिलाओं को झारखंड राज्य सरकार हर महीने 2500 रूपए की एक इंस्टॉलमेंट जारी करती है। लेकिन अभी तीन किस्तों का लाभ एक साथ जारी किया गया है।
मंईयां सम्मान योजना 7500 पेमेंट अपडेट
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की लाभार्थी बहनों के बैंक खाते में 3 महीने की किस्तों का लाभ पहुंचाया जा चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनवरी,फरवरी और साथ में मार्च की तीनों इंस्टॉलमेंट का पैसा एक साथ भेजा जाने लगा है।
इस तरह से इस योजना के अंतर्गत 8 मार्च 2025 को झारखंड राज्य की 38 लाख बहनों के खाते में 7500 रूपए की रकम भेजी गई है। इस प्रकार से पात्रता रखने वाली बहनों को यह पैसा धीरे-धीरे मिल रहा है। यह इस योजना की इंस्टॉलमेंट जारी करने के लिए पहला चरण था और अब सरकार ने दूसरे चरण को आरंभ किया है।
इस तरह से 18 मार्च 2025 वाले दिन से बाकी 18 लाख महिलाओं को भी मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत तीनों किस्तों का लाभ मिलना शुरू हो गया है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि किस्त का पैसा केवल ऐसी झारखंड की महिलाओं को ही मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब हैं।
मंईयां सम्मान योजना 7500 पेमेंट लिस्ट 2025
झारखंड राज्य की जिन महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना 7500 रूपए की पेमेंट प्राप्त हो गई है तो इसकी जानकारी जिले के अनुसार निम्नलिखित दी गई है –
जिले का नाम | लाभुकों की संख्या |
---|---|
गिरिडीह | 3,39,482 |
हजारीबाग | 2,09,270 |
पलामू | 2,58,651 |
रांची | 3,14,810 |
धनबाद | 2,54,706 |
पूर्वी सिंहभूम | 2,35,505 |
बोकारो | 2,32,240 |
चतरा | 1,48,625 |
देवघर | 1,90,263 |
गढ़वा | 1,65,606 |
साहिबगंज | 1,37,464 |
गोड्डा | 1,43,066 |
दुमका | 1,37,667 |
जामताड़ा | 1,07,330 |
पश्चिम सिंहभूम | 1,36,833 |
पाकुड़ | 1,16,050 |
सरायकेला | 1,14,049 |
लातेहार | 1,12,072 |
गुमला | 98,199 |
कोडरमा | 99,176 |
सिमडेगा | 66,851 |
रामगढ़ | 93,543 |
लोहरदगा | 69,330 |
खूंटी | 63,369 |
केवल इन बहनों को प्राप्त होंगे 7500 रुपए
झारखंड राज्य में मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जिन बहनों को 3 किस्तों के रूप में 7500 रूपए प्राप्त होंगे इन्हें केवल सभी लाभ मिलेगा जब वे निम्नलिखित पात्रता रखतीं होंगी –
- लाभार्थी बहन झारखंड राज्य की रहने वाली निवासी होनी आवश्यक है।
- महिला की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 50 साल होनी चाहिए।
- महिला के घर का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- झारखंड की केवल ऐसी महिला ही लाभ ले सकती हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजार रही हैं।
- यह भी जरूरी है कि महिला का स्वयं का बैंक खाता हो जो आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
7500 रूपए प्राप्त करने के लिए करना होगा यह काम
झारखंड राज्य की जो महिलाएं मंईयां सम्मान योजना की निर्धारित की गई पात्रता को पूरा करती है लेकिन फिर भी इन्हें अभी तक 7500 रुपए प्राप्त नहीं हुए हैं तो ऐसे में इन सबको कुछ इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल किस्त का पैसा पात्रता रखने वाली महिलाओं को धीरे-धीरे मिल रहा है।
इसलिए आपको लगभग चार या पांच दिन तक प्रतीक्षा करनी होगी, पर इस दौरान भी अगर आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं तो फिर आपको हेल्पलाइन पर संपर्क करना होगा। इसके लिए आप सभी महिलाओं को 18008900215 नंबर पर बात करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करना चाहिए।
FAQs
मंईयां सम्मान योजना 7500 पेमेंट अपडेट क्या है?
इस योजना के अंतर्गत पात्रता रखने वाली झारखंड की महिलाओं को तीन किस्तों का लाभ प्रदान किया जा चुका है इसलिए आपको अपने पेमेंट के स्टेटस को चेक कर लेना चाहिए।
मंईयां सम्मान योजना का फायदा किन्हें मिलेगा?
केवल झारखंड की ऐसी महिलाएं जो इस योजना के सारे पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं इन्हें लाभ मिल रहा है।
मंईयां सम्मान योजना की 7500 की लिस्ट कहां चेक करें?
झारखंड के हर जिले के लिए अलग-अलग लिस्ट जारी की गई है जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है।
Neeraj is a journalist with 4 years of experience in education news. He contributes to Keaonline News, providing clear and accurate articles on exams, results, and policies. Known for his timely updates and ability to simplify complex topics, Neeraj has built a strong reputation for his dedication and well-researched content.