Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment: मईयां सम्मान योजना की नई क़िस्त जारी

मईयां सम्मान योजना 9वीं व 10वीं किस्त को लेकर काफी बड़ी खबर हमारे पास है। दरअसल योजना के तहत जो महिलाएं इस योजना की लाभार्थी हैं इन्हें 6 मई वाले दिन 9वीं और 10वीं दोनों किस्तों का फायदा जारी किया गया है। आपको हम बता दें कि इस बार राज्य सरकार के द्वारा दोनों किस्तें एक साथ प्रदान की गई हैं।

इस प्रकार से योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाली राज्य की महिलाओं को अब कुल फायदा 5000 रूपए का मिला है। ‌ यहां आपको हम यह बता दें कि इस योजना का यह पहला चरण है जिसके तहत झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं को दोनों किस्त का जल्द प्राप्त हो जाएगा। दरअसल किस्त का पैसा धीरे-धीरे प्रदान किया जा रहा है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको योजना की दोनों किस्तों से संबंधित जुड़ी हुई जानकारी देने वाले हैं। इस तरह से आपको जानने को मिलेगा की प्रथम चरण के तहत कौन सी महिलाओं को फायदा मिलेगा और दूसरा चरण कब से आरंभ किया जा सकता है।

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment

झारखंड सरकार ने अपने राज्य में रहने वाली गरीब महिलाओं को वित्तीय तौर पर सक्षम बनाने के लिए मईयां सम्मान योजना को आरंभ किया है। ‌योजना के माध्यम से जो भी महिलाएं आर्थिक तौर पर कमजोर हैं इन सबको राज्य सरकार प्रति महीने 2500 रूपए की सहायता देती है।

तो झारखंड राज्य की महिलाओं को अब तक 8 किस्तों का फायदा मिल गया है। पर हम आपको बता दें कि मईयां सम्मान योजना 9वीं और 10वीं किस्त के पहले चरण के तहत सरकार के द्वारा झारखंड राज्य के 12 जिलों की महिलाओं को दोनों किस्तों का पैसा भेजा जा चुका है। इस प्रकार से जो झारखंड की बाकी राज्यों की महिलाएं हैं इन्हें अब यह राशि दूसरे चरण में दी जाएगी।

मईयां सम्मान योजना 9वीं 10वीं किस्त की जानकारी

मईयां सम्मान योजना की दोनों किस्तों का फायदा झारखंड की महिलाओं को एक साथ बैंक में भेजा गया है। हम यहां आपको बता दें कि यह किस्त का पैसा 6 मई वाले दिन पहले चरण के अंतर्गत जारी किया गया है। तो इस प्रकार से राज्य की जिन महिलाओं को 8 किस्तें मिल चुकी हैं इन सबको ही 5000 रूपए मिलेंगे।

इसके अलावा हम आपको यह जानकारी बता दें कि ऐसी महिलाएं जिन्हें योजना के द्वारा अभी छठी, सातवीं और आठवीं किस्तों का फायदा नहीं मिला है तो इन्हें एक साथ 12500 रूपए की राशि मिल सकती है। परंतु यह पैसा केवल उन सब महिलाओं को ही मिलेगा जिनका भौतिक सत्यापन पूरा किया जा चुका है और जिनके बैंक खाते का डीबीटी चालू हो चुका है।

मईयां सम्मान योजना 9वीं 10वीं किस्त का फायदा मिला है इन 12 जिलों में

जैसा कि हमने आपको बताया कि 6 मई वाले दिन मईयां सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त के पांच हजार महिलाओं को मिल चुके हैं। तो इसके अंतर्गत केवल निम्नलिखित 12 जिलों की महिलाओं को फायदा मिला है –

  • रांची
  • गुमला
  • जमशेदपुर
  • गढ़वा
  • चतरा
  • धनबाद
  • जामताड़ा
  • देवघर
  • बोकारो
  • सिमडेगा
  • पाकुड़
  • लोहरदगा

मईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

मईयां सम्मान योजना हेतु झारखंड राज्य सरकार के द्वारा निम्नलिखित पात्रता मापदंड महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं –

  • महिला के आवेदन को राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया होना चाहिए।
  • आवेदक महिला की उम्र जरूरी है कि 18 साल से 50 साल तक के बीच में हो।
  • झारखंड महिला के घर की कुल वार्षिक कमाई ढाई लाख तक हो।
  • जो महिलाएं आयकर जमा करती हैं इन्हें किस्त का पैसा प्राप्त नहीं होगा।
  • घर में कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा में नहीं हो।
  • आवेदक महिला के घर में ट्रैक्टर को छोड़कर कोई दूसरा 4 पहिए वाला वाहन ना हो।
  • महिला के नाम से खुद का एक बैंक खाता हो जिसका डीबीटी जरूरी है कि सक्रिय हो।
  • यह भी आवश्यक है कि महिला का भौतिक सत्यापन किया जा चुका हो।
  • महिला का आधार कार्ड पूरी तरह से अपडेट होना जरूरी है।

मईयां सम्मान योजना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपको मईयां सम्मान योजना की नवीं और दसवीं किस्त की पेमेंट की स्थिति चेक करनी है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित चरण अपनाने होंगे –

  • सर्वप्रथम आपको पेमेंट स्टेटस को चेक करने के लिए मईयां सम्मान योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब आपको होम पेज पर जाकर अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन हो जाना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • यहां पर आगे आपको अपने आवेदन की संख्या को और मोबाइल नंबर को दर्ज करके फिर कैप्चा कोड लिखना है।
  • इस प्रकार से आपको अब ओटीपी प्राप्त करने वाला बटन दबा देना है।
  • इतना करते ही अगले ही पल आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा आपको इसे दर्ज करना है।
  • ओटीपी सत्यापित करने के बाद फिर आपके सामने मईयां सम्मान योजना 9वीं और 10वीं दोनों किस्त का पेमेंट स्टेटस खुल जाएगा।

Leave a Comment