Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के सभी राज्यों के नए रेट जारी

पेट्रोल डीजल के भाव में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दरअसल इसके आधार पर ही हमारे देश में यह निर्धारित किया जाता है कि पेट्रोल और डीजल का मूल्य कितना रखा जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में आज 18 फरवरी को पेट्रोल का रेट 94.72 रुपए प्रति लीटर तक हो गया है।

जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए चल रही है। इसी तरह से कोलकाता में और चेन्नई में भी पेट्रोल का भाव अलग-अलग है। तो इसलिए अगर आप पेट्रोल और डीजल के मूल्य के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो इसमें हम आपकी सहायता कर सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से आपको आज यह जानने को मिलेगा कि आज 18 फरवरी को पेट्रोल-डीजल प्राइस क्या है। इस तरह से आपको अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के मूल्य की जानकारी प्राप्त होगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि इन दोनों के आज के ताजा भाव इस समय आपके राज्य में क्या चल रहे हैं।

Petrol Diesel Price

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब भी कोई उतार-चढ़ाव होता है तो इसका असर कच्चे तेल के भाव पर पड़ता है। दरअसल इसके अनुसार ही हमारे देश में भी पेट्रोल और डीजल के रेट को निर्धारित किया जाता है।

बात करें तो काफी लंबे अरसे से राष्ट्रीय स्तर पर तेल के मूल्य में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन ऐसे में आज 18 फरवरी 2025 को देश के बहुत से राज्यों में कुछ थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है।

देश के बड़े शहरों में क्या है पेट्रोल का मूल्य

देश की राजधानी दिल्ली में 18 फरवरी को पेट्रोल का मूल्य 94.72 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। इसी तरह से मुंबई जैसे बड़े शहर में आज के दिन पेट्रोल का भाव 104.21 प्रति लीटर हो गया है। जबकि कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए तक चल रही है। इसी तरह से चेन्नई में आज पेट्रोल का रेट प्रति लीटर 100.75 रूपए तक है।

कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई और मुंबई में आज का डीजल का मूल्य

बात करें आज 18 फरवरी को देश के बड़े शहरों में डीजल का दाम क्या चल रहा है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर चल रही है। इसी तरह से मुंबई में आज 18 फरवरी को डीजल का दाम 92.15 रुपए प्रति लीटर है।

जबकि कोलकाता में एक लीटर डीजल का भाव 90.76 रुपए तक चल रहा है। वहीं चेन्नई में आज के दिन पेट्रोल का दाम 92.34 रुपए प्रति लीटर तक है।

पेट्रोल डीजल प्राइज को कहां चेक करें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारे देश में पेट्रोल और डीजल का मूल्य, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो कच्चे तेल का दाम होता है इसके ऊपर निर्भर करता है। हमारे देश की बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा क्रूड ऑयल के आधार पर ही बाजार में कीमतों को अपडेट किया जाता है।

इस प्रकार से हर दिन पेट्रोल और डीजल के मूल्य को तेल कंपनियों के द्वारा निर्धारित किया जाता है। इसके अंतर्गत देश की बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पैट्रोलियम और भारत पैट्रोलियम की तरफ से हर सुबह देश के 6 बड़े शहरों के पेट्रोल व डीजल के रेट को बताया जाता है।

पेट्रोल और डीजल की कीमत एसएमएस से करें चेक

हमारे देश में बहुत सारे राज्य हैं और हर जगह पर पेट्रोल पर जो कर लगता है इसके कारण पेट्रोल और डीजल का मूल्य भिन्न होता है। इसलिए आप देश के जिस भी राज्य या शहर में रहते हैं आप अपने मोबाइल फोन से एसएमएस करके पेट्रोल व डीजल के नए रेट हर दिन जान सकते हैं।

अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो ऐसे में आपको आरएसपी कोड को लिखना है और इसे 9224992249 मोबाइल नंबर पर भेज देना है। इस तरह से आपके शहर का जो भी पेट्रोल और डीजल का मूल्य चल रहा होगा इसके बारे में आपको जानकारी दे दी जाएगी।

Leave a Comment

Join Telegram