PM Awas Yojana Gramin List: पीएम आवास योजना की नई लिस्ट जारी

हमारी केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली पीएम आवास योजना ग्रामीण गरीब निवासियों के लिए काफी लाभदायक है। इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य भारत के ग्रामीण निवासियों को पक्के घर के लिए आर्थिक सहायता देना है।

तो योजना के माध्यम से अब तक लाखों ग्रामीण निवासियों का जीवन बेहतर बन गया है। परंतु अभी भी ऐसे बहुत से गांव के लोग हैं जो कच्चे घर में रहते हैं या फिर बेघर हैं। इसलिए सरकार इस योजना को लगातार चला रही है ताकि सभी जरूरतमंदों के पास अपना खुद का पक्का घर हो सके।

इसके तहत लाखों लोगों ने अपने आवेदन पत्र पीएम आवास योजना का फायदा लेने के लिए जमा किए थे। ऐसे में अब पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को जारी किया गया है। इस लिस्ट को अब आप चेक करके यह जान सकते हैं कि आपको पक्के आवास के लिए मदद प्राप्त होगी या फिर नहीं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप पीएम आवास योजना ग्रामीण सूची को बिना कठिनाई के ऑनलाइन देख सकते हैं।

PM Awas Yojana Gramin List

पीएम आवास योजना ग्रामीण को हमारी केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चला रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारे देश के जो ग्रामीण निवासी हैं इनके पास आवास से संबंधित समस्याएं बनी रहती हैं। दरअसल पैसे ना होने के कारण इन लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी खराब होती है कि वे टूटे-फूटे घर में या फिर झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर होते हैं।

तो इस वजह से हमारी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से देश के सभी राज्यों के गांव के लोगों को पक्के मकान के लिए 1.20 लख रुपए की सहायता दी जाती है। फिर लाभार्थी ग्रामीण व्यक्ति सरकार से पैसा प्राप्त करके इसका इस्तेमाल पक्के घर के लिए कर सकते हैं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को सरकार के द्वारा जारी कर दिया गया है। इस प्रकार से जिन गांव के निवासियों ने अपने आवेदन पत्र जमा किए थे हम इन सबको बता दें कि वे इस लाभार्थी सूची को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

यहां आपको जानकारी के लिए यह बता दें कि अगर आपको इस लिस्ट में अपना नाम मिल जाएगा तो आपको फिर पक्के तौर पर घर बनाने के लिए सरकार से मदद मिलेगी। तो चाहे आप देश के किसी भी ग्रामीण इलाके के निवासी हैं आपको अनिवार्य तौर पर इस सूची को चेक कर लेना चाहिए।

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट के लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट के माध्यम से लाभार्थियों को निम्नलिखित फायदे प्राप्त होते हैं –

  • ग्रामीण इलाकों में जो लोग रहते हैं इन्हें सरकार पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय मदद करती है।
  • घर बनाने के लिए श्रमिकों को मनरेगा के अंतर्गत काम दिया जाता है।
  • स्वच्छ भारत मिशन को ध्यान में रखते हुए पक्के घर में शौचालय भी बनवाया जाएगा इसके लिए 12000 रूपए अलग से दिए जाते हैं।
  • सरकार के द्वारा ग्रामीण निवासियों को बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत सर्वे के माध्यम से पारदर्शी तरीके का उपयोग करते हुए लाभार्थियों का चयन किया जाता है।
  • योजना की राशि सीधे ग्रामीण लाभार्थी व्यक्ति के बैंक खाते में डीबीटी से पहुंचाई जाती है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट के लिए पात्रता

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी बनने के लिए आप सभी को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है-

  • गांव के ऐसे निवासी जो आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के तहत आते हैं।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है।
  • विकलांग व्यक्ति या फिर बुजुर्ग व्यक्ति को योजना का लाभ वरीयता तौर पर दिया जाता है।
  • जो ग्रामीण व्यक्ति आयकर जमा नहीं करते हैं और ना ही किसी सरकारी नौकरी में हैं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची से जो लोग जुड़ना चाहते हैं तो इनके पास नीचे बताए गए सारे दस्तावेज जरूर होने चाहिएं –

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • मनरेगा जॉब कार्ड अगर है
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र

पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक करें?

अगर आप पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो इसका सटीक तरीका हम नीचे बता रहे हैं –

  • सर्वप्रथम आप पीएम आवास योजना ग्रामीण के आधिकारिक वेब पेज पर चले जाएं।
  • अब आप होम पेज पर मेनू में जाकर आवाससॉफ्ट पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके समक्ष एक ड्रॉप डाउन मेनू आएगा आप इसमें रिपोर्ट वाले विकल्प को दबा दें।
  • अब आपके सामने एक अन्य नया पेज आएगा जहां पर आप सोशल ऑडिट रिपोर्ट एच अनुभाग में चले जाएं।
  • यहां पर आप बेनिफिशियरी डिटेल्स फॉर वेरिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आप अब अन्य विवरण जैसे राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव इत्यादि को सही से भरें।
  • इसके बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें अब यहां आपके सामने पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट आ जाएगी।

Leave a Comment

Payment Check