PM Kisan PFMS Bank Status: पीएम किसान योजना 2000 रूपए का बैंक स्टेटस जारी

भारतीय किसानों के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई हुई है और इस योजना के माध्यम से प्रत्येक 4 महीने में ₹2000 की राशि प्रदान की जा रही है। ऐसे में जिन भी किसानों ने इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है सभी पीएम किसान पीएफएमएस स्टेटस को जरुर चेक करें इससे पता चलेगा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के चलते ₹2000 की राशि मिली है या नहीं।

वही एक बार चेक कर लेने पर आसानी से आवश्यकता पड़ने पर बार बार स्टेटस को चेक करके जाना जा सकेगा की राशि मिल रही है या नहीं। वर्तमान समय में पीएम किसान योजना किसानों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना बन चुकी है और लगातार नए किसानो के द्वारा भी इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया जा रहा है ऐसे में प्रत्येक किसान को प्रत्येक संबंधित जानकारी जरूर पता होनी चाहिए वही स्टेटस को जरुर चेक किया जाना चाहिए।

PM Kisan PFMS Bank Status

सभी नागरिक ऑनलाइन तरीके से योजनाओं से मिलने वाली राशि का स्टेटस चेक कर सके इसके लिए सरकार ने पीएफएमएस पोर्टल लॉन्च किया है जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी शामिल है। जिसके चलते पीएम किसान योजना के लाभार्थी के लिए सबसे बढ़िया यह है कि वह इस पोर्टल से पीएम किसान योजना की किस्त मिली है या नहीं यह जानने के लिए बैंक स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

पहले नागरिकों को योजनाओं के चलते मिलने वाली राशि को चेक करने के लिए अलग-अलग बैंकों में तथा कार्यालय में भटकने की आवश्यकता पड़ती थी ऐसे में इस समस्या के समाधान के लिए ही भारत सरकार ने योजनाओं के लाभार्थियों के लिए पीएफएमएस पोर्टल लॉन्च किया है और यह नागरिकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हुआ है।

पीएम किसान पीएफएमएस के लाभ

  • पीएफएमएस पोर्टल से स्टेटस चेक करने पर तुरंत पता चल जाता है कि पैसे मिले हैं या नहीं।
  • बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • किस्त की जानकारी और समय से जुड़ी जानकारी तथा अन्य जानकारी भी देखने को मिलती है।
  • किसी भी समय किसी भी वार के दिन स्मार्टफोन में पीएफएमएस पोर्टल ओपन करके पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक किया जा सकता है।
  • यदि किसी कारण की वजह से किस्त प्राप्त नहीं होती है तो वह कारण भी ऑनलाइन ही देखने को मिल जाता है जिससे कि सुधार करके किस्त प्राप्त की जा सकती है।
  • स्टेटस देखने पर यदि यह देखने को मिल जाता है कि पैसे मिल चुके हैं तो पैसों को निकलवाकर आवश्यकता के अनुसार कहीं पर भी उपयोग में ले सकते हैं।

पीएम किसान योजना

पीएम किसान योजना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वर्ष 2018 में शुरू की गई थी। इस योजना के चलते पूरे वर्ष में किसानों के ₹6000 की राशि मिलती है और यह राशि अभी के समय 9.8 करोड़ से भी अधिक किसानों को मिल रही है जिसमें महिलाएं भी शामिल है। योजना की खास बात यह है कि बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म और सभी वर्ग के किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। और कहीं से भी किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

पीएम किसान पीएफएमएस बैंक स्टेटस चेक करने के लिए आवश्यक जानकारी

स्टेटस चेक करते समय आवश्यक जानकारी पूछी जाएगी जिसमें सभी लाभार्थी किसानों को बैंक का नाम, बैंक खाता नंबर और कन्फर्म बैंक खाता नंबर तथा कैप्चा कोड की जानकारी दर्ज करनी होगी साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी दर्ज करने होंगे। वही ध्यान रहे दर्ज की जाने वाली प्रत्येक जानकारी सही होनी चाहिए क्योंकि गलत जानकारी होने पर स्टेटस देखने को नहीं मिलेगा।

पीएम किसान पीएफएमएस बैंक स्टेटस रिजेक्ट

पीएम किसान योजना के कुछ लाभार्थियों को स्टेटस चेक करने पर रिजेक्ट संबंधित जानकारी भी देखने को मिलती है ऐसे में स्टेटस चेक करने पर जिन भी लाभार्थियों को रिजेक्ट की जानकारी देखने को मिले वह पीएम किसान योजना के लिए सभी आवश्यक कार्य को पूरा करवाए जैसे कि ईकेवाईसी को पूरी करें इसके अलावा बैंक खाते में डीबीटी को चेक करें, वही बैंक खाते से मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड लिंक करें।

इस प्रकार के सभी आवश्यक कार्य पूरे करने पर स्टेटस रिजेक्ट देखने को नहीं मिलेगा वहीं यदि स्टेटस देखने पर रिजेक्ट में कोई कारण बताया जा रहा है तो उस आवश्यक कार्य को जरूर पूरा कर लेना है। वैसे अधिकतम किसानों को स्टेटस रिजेक्ट की जानकारी देखने को नहीं मिलेगी लेकिन कुछ किसानों को देखने को मिल सकती है तो इस बात को भी जरूर ध्यान में रखें।

पीएम किसान पीएफएमएस बैंक स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले स्मार्टफोन में क्रोम ब्राउजर ओपन करें और उसमें पीएफएमएस पोर्टल लिखकर सर्च करें।
  • इतना करने के बाद पीएफएमएस पोर्टल खोले और पेमेंट स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अलग-अलग प्रकार के ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिनमें से Know Your स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा जिसमें खाली बॉक्स में बैंक का नाम अकाउंट नंबर कंफर्म अकाउंट नंबर और कैप्चा कोड की जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • अब सेंड ओटीपी ऑन रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करके मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी दर्ज कर देने हैं।
  • अब पता चल जाएगा कि बैंक खाते में पैसे भेजे गए हैं या नहीं।

Leave a Comment

Payment Check