RRB ALP Cut Off 2025: Check CBT 1 Passing Marks Gen, OBC, SC, ST

रेलवे भर्ती बोर्ड आधिकारिक तौर पर सहायक लोको पायलट के पद पर भर्ती के लिए आयोजित करवाई गई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करेगी। रिजल्ट जारी करने के बाद आआरबी एएलपी कटऑफ जारी करेगा। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी सीबीटी 1 में शामिल हुए हैं, वो अब कट ऑफ मार्क्स का इंतजार कर रहे हैं। कट ऑफ मार्क्स क्वालीफाई करने वाले अभ्यार्थी ही सीबीटी 2 में शामिल हो पाएंगे।

ऐसे में आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद अभ्यर्थी का चयन दूसरे चरण के लिए होगा। दूसरे चरण के रिजल्ट के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार करके अभ्यर्थियों का चयन अलग-अलग श्रेणी के आधार पर किया जाएगा। अलग-अलग जोन से आने वाले अभ्यर्थी का मेरिट सूची जोनवार तरीके से तैयार की जाएगी। ऐसे में अगर आप भी आरआरबी एएलपी कट ऑफ मार्क्स 2025 का इंतजार कर रहे हैं, तो पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

RRB ALP Cut Off 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड अलग-अलग जोन से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट करने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक यानी की कट ऑफ मार्क्स जारी करता हैं। यह अंक न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक माना जाता हैं, जिसे पास करने वाले अभ्यर्थी चयन की अगली प्रक्रिया में शामिल हो पाते हैं। आरआरबी द्वारा कट ऑफ मार्क्स आधिकारिक तौर पर परीक्षा मे पेपर की कठिनाई, उपस्थित छात्रों की संख्या इत्यादि अलग-अलग कारकों के आधार पर निर्धारित की जाती है।

आरआरबी ने सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा का आधिकारिक आंसर की जारी कर दी गई हैं। ऐसे में अभ्यर्थी अधिकारीक पोर्टल पर जाकर अपने पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड का उपयोग करके आंसर की चेक कर सकते हैं। जल्द ही आरआरबी की ओर से आरआरबी एएलपी कट ऑफ 2025 जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी अपना कट ऑफ मार्क चेक कर पाएंगे।

आरआरबी एएलपी चयन प्रक्रिया

आरआरबी एएलपी भर्ती 2025 के अंतर्गत सहायक लोको पायलट के पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को सीबीटी 1 , सीबीटी 2 , सीबीएटी एवं डीवी और एमई एवं दस्तावेज परीक्षण प्रक्रिया के तहत गुजरना होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से चयन की प्रक्रिया के तहत मेरिट सूची तैयार करके निश्चित पद के आधार पर अलग-अलग श्रेणी के लिए आरक्षित पद के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

  • सीबीटी 1
  • सीबीटी 2
  • सीबीएटी
  • डीवी
  • एमई
  • दस्तावेज परीक्षण

आरआरबी एएलपी न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक

आरआरबी एएलपी परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए अलग-अलग श्रेणी की उम्मीदवारों को अलग-अलग न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक लानी होगी। ऐसे में सामान्य वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक , वहीं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 30% अंक, एससी वर्ग के विद्यार्थियों को 30% एवं एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% न्यूनतम योगदान अंक लाने होंगे , तब जाकर वो आरआरबी एएलपी परीक्षा क्वालीफाई कर पाएंगे।

  • सामान्य / EWS वर्ग 40 %
  • OBC वर्ग के लिए 30%
  • SC वर्ग के लिए 30%
  • ST वर्ग के लिए 25 %

आरआरबी एएलपी कट ऑफ

आरआरबी एएलपी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अपने कट ऑफ मार्क्स का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि कट ऑफ मार्क्स क्वालीफाई करने के बाद ही वे चयन की अगली प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे। ऐसे में अगर आरआरबी एएलपी पिछले वर्ष की कट ऑफ कि अगर बात करें , तो पिछले वर्ष का कट ऑफ अलग-अलग जॉन के आधार पर अलग-अलग निर्धारित की गई थी।

ऐसे में इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले कट ऑफ कुछ ज्यादा जानें की संभावना जताई जा रही है। कट ऑफ मार्क्स अलग-अलग कारकों पर निर्भर करता हैं , जिस आधार पर कट ऑफ मार्क्स का निर्धारण आरआरबी की ओर से अलग-अलग जोन के आधार पर की जाती है।

  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 69.2 अंक
  • ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 64.49 अंक
  • एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 61.25 अंक
  • एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 60.25 अंक

आरआरबी एएलपी कटऑफ मार्क्स कैसे चेक करें?

आरआरबी एएलपी कटऑफ मार्क्स रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। ऐसे में आप आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आरआरबी एएलपी कटऑफ मार्क्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं ।
  • अब यहां पर आपको आरआरबी एएलपी कटऑफ मार्क्स वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहां पर आपको अपने जोन का नाम सेलेक्ट करके सर्च वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आरआरबी एएलपी कटऑफ मार्क्स पीडीएफ फॉर्मेट में दिख जाएगी।
  • इस तरह से आप आरआरबी एएलपी कटऑफ मार्क्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram