RRB Group D Vacancy Online Form: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 हेतु नोटिफिकेशन प्रकाशित किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार रेलवे ग्रुप डी भर्ती की आयु सीमा का नियम बदल गया है। बताते चलें कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी से आरंभ होगी।

इसलिए उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को दे सकेंगे। तो अगर आपको भी आरआरबी ग्रुप डी भर्ती का इंतजार है तो आपको इससे संबंधित प्रत्येक जानकारी पता होनी चाहिए। जब आप सारा विवरण जानने के बाद अपना आवेदन पत्र जमा करेंगे तो आपको इसे भरने में कठिनाई नहीं होगी।

आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 से जुड़ी हुई सारी जानकारी। इस लेख में आपको जानने को मिलेगा कि इस भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि क्या रहने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी की विस्तृत जानकारी जो आपके बहुत काम आएगी।

RRB Group D Vacancy Online Form

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए अब फुल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार 23 जनवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार अपना आवेदन फार्म 22 फरवरी तक जमा कर पाएंगे।

ऐसे अभ्यर्थी जो 10वीं पास कर चुके हैं वे अपना आवेदन देने के लिए योग्य हैं। बताते चलें कि पहले आईआईटी डिप्लोमा इस भर्ती के लिए मांगा जाता था परंतु अब ऐसा नहीं है। जिन लोगों के पास आईटीआई डिप्लोमा या एनएएसी नहीं है तो वे भी अब अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

यहां आपको हम यह बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने आयु सीमा को लेकर अब कुछ बदलाव किया है। बताते चलें कि पहले आयु की गिनती 1 जुलाई 2025 से होनी थी लेकिन अब इसे 1 जनवरी 2025 कर दिया गया है। इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि इस भर्ती मिशन के अंतर्गत 32438 खाली पदों को भरा जाएगा।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

यहां आपको हम बता दें कि 23 जनवरी 2025 से आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी। इस प्रकार आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 22 फरवरी 2025 रखी गई है। इसके बाद फिर उम्मीदवार 23 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक अपना आवेदन शुल्क जमा कर पाएंगे।

अगर अभ्यार्थी अपने आवेदन पत्र में किसी प्रकार का कोई सुधार करना चाहते हैं तो इसके लिए 25 फरवरी से लेकर 6 मार्च तक का समय रखा गया है। जानकारी दे दें कि 6 मार्च 2025 के बाद कोई भी उम्मीदवार अपने आवेदन फार्म में सुधार नहीं कर पाएगा।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 हेतु शिक्षा योग्यता

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता रखते हों-

  • उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय अथवा बोर्ड से पास की होनी चाहिए।
  • पहले इस भर्ती के लिए आईटीआई डिप्लोमा होना आवश्यक था परंतु अब ऐसा नहीं है।
  • शिक्षा की यदि आपको और जानकारी प्राप्त करनी है तो आप एक बार रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की आयु सीमा

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन देने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्नलिखित इस प्रकार से होनी चाहिए-

  • आवेदन देने हेतु अभ्यर्थी की उम्र 18 साल से लेकर 36 साल तक होनी आवश्यक है।
  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी साल 2025 को आधार मानकर होगी।
  • आयु सीमा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के नोटिफिकेशन को चेक कर लेना चाहिए।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन फीस

रेलवे ग्रुप डी भर्ती हेतु आवेदन जमा करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के हिसाब से शुल्क भी देना होगा। इस भर्ती के आवेदन शुल्क के बारे में हमने नीचे जानकारी दी है-

  • पीडब्ल्यूबीडी, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ट्रांसजेंडर, ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
  • जबकि बाकी सभी दूसरे वर्गों हेतु यह आवेदन फीस 500 रूपए की निर्धारित की गई है।
  • लिखित परीक्षा में पास होने वाले आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को पूरा आवेदन शुल्क वापस मिल जाएगा।
  • वहीं बाकी अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को सीबीटी परीक्षा के बाद 400 रूपए वापस कर दिए जाएंगे।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तहत वेतन

रेलवे भर्ती बोर्ड जिन उम्मीदवारों को ग्रुप डी के पदों पर नियुक्त करेगा इन्हें हर महीने सैलरी भी प्रदान करेगा। जानकारी के लिए बता दें कि अभ्यर्थियों को प्रति महीने 18000 रुपए तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। अगर आपको आरआरबी ग्रुप डी के पद की सैलरी की और ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप इस भर्ती के नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। दरअसल विज्ञापन में आपको विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

यदि आप रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए अपना आवेदन देना चाहते हैं तो आपको चयन प्रक्रिया के बारे में भी जरूर पता होना चाहिए। आपको जानकारी दे दें कि इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर चुना जाएगा।

यहां हम आपको यह भी बता दें कि लिखित परीक्षा में नकारात्मक अंकन प्रणाली रखी जाएगी। इसके तहत गलत जवाब देने पर आपके 1/3 अंक कट जाएंगे। नकारात्मक अंकन से बचने हेतु आपको अपनी परीक्षा बहुत ध्यान से देनी होगी।

Official Website: https://www.rrbapply.gov.in/

3 thoughts on “RRB Group D Vacancy Online Form: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू”

  1. I am Rohit Kumar from Rewari Haryana n I am in class 12th student n like to join this group D job in RRB. So pl share me the details for joining this service.

    Reply

Leave a Comment

Join Telegram