जिन लोगों ने सहारा इंडिया कंपनी में निवेश किया था तो इनके लिए एक बड़ी खबर निकलकर आई है। जानकारी के लिए बता दें कि सहारा इंडिया पोर्टल ने अब एक नई सूची जारी की है। दरअसल सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट 2025 को जारी किया गया है।
इस सूची में ऐसे निवेशकों के नाम जोड़े गए हैं जिन्होंने सहारा इंडिया कंपनी की कोऑपरेटिव सोसाइटीज की चार कंपनियों में अपना पैसा लगाया था। इस प्रकार से इन लोगों का पैसा इन्हें अब वापस किया जाएगा। लेकिन केवल ऐसे लोगों का ही पैसा वापस होगा जिन्होंने पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया है।
यदि आप सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट जानकारी ढूंढ रहे हैं तो इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल की मदद ले सकते हैं। हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि सहारा इंडिया लिस्ट को कैसे चेक किया जाता है, इसके साथ ही हम आपको रिफंड की राशि, रिफंड हेतु जरूरी दस्तावेज और रिफंड की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।
Sahara India Refund Start
भारत सरकार ने सहारा इंडिया कंपनी को निर्देश दिया था कि जल्द ही लोगों के फंसे हुए पैसे को वापस किया जाए। बताते चलें कि अब यह सूची प्रकाशित कर दी गई है। यहां आपको हम यह भी बता दें कि सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से आपको सबसे पहले अपना आवेदन जमा करना होता है। इसके पश्चात वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बाद सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में लाभार्थी निवेशकों के नाम जोड़े जाते हैं।
इस तरह से जिन निवेशको ने सहारा इंडिया की कंपनियों में अपने पैसे को लगाया था तो इनका पैसा अब वापस होगा। यहां आपको बता दें कि इसके अंतर्गत सहारा इंडिया की 4 कंपनियों सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायान यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपरपज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में लगाया गया पैसा ही वापस मिलेगा।
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट के तहत राशि
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में जिन लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं इन्हें अब इनका पैसा वापस मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि निवेशकों के 50 हजार रुपए वापस किए जाएंगे। यहां आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि कई वर्षों से लोगों के पैसे सहारा इंडिया कंपनी में फंसे हुए थे।
लोग अपने पैसे को वापस पाने के लिए बहुत ज्यादा परेशान थे। दरअसल किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी कंपनी में पैसा लगाने के बाद इनका पैसा फंस जाएगा। लेकिन अब सहारा इंडिया रिपोर्ट पोर्टल के माध्यम से निवेशकों को अब रिफंड की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है।
सहारा इंडिया रिफंड हेतु आवश्यक दस्तावेज
सहारा इंडिया पोर्टल केवल ऐसे लोगों के पैसे लौटा रहा है जिन्होंने आवेदन के दौरान नीचे बताए गए सारे दस्तावेज जमा किए होंगे-
- बैंक खाता विवरण
- निवेश की गई राशि की रसीद
- रजिस्ट्रेशन की पुष्टि
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट कैसे चेक करें?
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट को चेक करना काफी ज्यादा सरल है और आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आसानी से इसे जांच सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताया गया तरीका अपनाना पड़ेगा-
- सबसे आरंभ में आपको सहारा इंडिया पोर्टल की वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको होम पृष्ठ पर सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट का एक विकल्प मिलेगा।
- आपको यहां पर पहले लॉगिन वाला विकल्प दबाकर लॉगिन कर लेना है।
- इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अपना पासवर्ड दर्ज करना है।
- आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर फिर एक ओटीपी मिलेगा इसे आपको ठीक से लिखना है और फिर सर्च वाला बटन दबाना है।
- इतना करते ही आपके सामने सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट 2025 खुलकर प्रस्तुत हो जाएगी।
- अब आप इस सूची में आसानी के साथ अपना नाम ढूंढ सकते हैं और यदि इसमें आपका नाम है तो फिर आपका पैसा वापस हो जाएगा।
- यदि सूची में नाम नहीं है तो ऐसे में आप हेल्पलाइन नंबर पर बात कर सकते हैं या फिर अपने आवेदन की एक बार जांच कर सकते हैं।
सहारा इंडिया रिफंड हेतु हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको सहारा इंडिया रिफंड के लिए आवेदन जमा करने में कोई भी समस्या आ रही है। या फिर आपको इससे संबंधित मदद की जरूरत है तो आप ऐसे में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सहारा कंपनी हेल्पलाइन नंबर 91-522233777 पर आप सुबह के 9 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक बात कर सकते हैं। यह सुविधा सोमवार से लेकर शनिवार तक खुली रहती है और रविवार के दिन अवकाश होता है।
Neeraj is a journalist with 4 years of experience in education news. He contributes to Keaonline News, providing clear and accurate articles on exams, results, and policies. Known for his timely updates and ability to simplify complex topics, Neeraj has built a strong reputation for his dedication and well-researched content.
FD Fix 15 years mate kiya he to abhi 2 saal baki he to mai apply kar sakta hu ya nahi
Sara ki list m mera name
check