UPSRTC Vacancy 2025: 10वी 12वी पास के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

सरकार के द्वारा महिला वर्ग के हित में विभिन्न प्रकार के कार्य किया जा रहे हैं। राज्य में ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से श्रमिक है उनके लिए विभिन्न कल्याणकारी प्रबंध किए जा रहे हैं इसके अलावा शिक्षित महिलाओं के लिए रोजगार संबंधी कार्यों में मौका दिया जा रहा है।

बताते चलें कि राज्य सरकार के निर्णय अनुसार अब राज्य की शिक्षित महिलाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों की तरह ही परिवहन निगम क्षेत्र में बेरोजगार का अवसर दिया जा रहा है। बता दे कि यहां पर महिलाओं के लिए परिचालक के पदों पर कार्यरत किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम विभाग में महिलाओं के लिए परिचालक भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। बता दें की इस भर्ती में उत्तर प्रदेश राज्य की सभी वर्ग की महिलाएं बिना किसी भेदभाव के अपनी योग्यताओं के आधार पर शामिल हो सकती हैं।

UPSRTC Vacancy 2025

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उत्तर प्रदेश राज्य में महिला परिचालक भर्ती का कार्य रोजगार मेला के अंतर्गत किया जाने वाला था। इस भर्ती की कार्य प्रक्रिया को पूरा करने के लिए राज्य भर में अलग-अलग तिथियां के मध्य 8 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।

इन रोजगार मेला में भारी संख्या में महिलाओं ने परिचालक भर्ती के लिए अपने आवेदन दिए हैं। इसके अलावा विभाग के नए निर्णय के अनुसार परिचालक भर्ती के लिए आवेदन अपेक्षित तौर से 25 अप्रैल तक ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों प्रकार से किए गए है।

ऐसी महिलाएं जिन्होंने परिचालक की इस भर्ती में अपनी प्रतिक्रिया दी है उन सभी के लिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से भर्ती से संबंधित विशेष प्रकार की जानकारी देने वाले हैं। अगर उन्हें भर्ती से जुड़ी किसी भी प्रकार की सुविधा है तो इस जानकारी को अनिवार्य रूप से पढ़ना चाहिए।

यूपीएसआरटीसी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

महिला परिचालक भर्ती के लिए महिला के पास निम्न योग्यताओं का होना अनिवार्य है :-

  • महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश राज्य की निवासी होनी चाहिए।
  • उसकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा दसवीं तथा 12वीं की होनी चाहिए।
  • परिचालक भर्ती के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना भी बहुत जरूरी है।
  • अन्य योग्यता संबंधी जानकारी भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन में जान सकते हैं।

यूपीएसआरटीसी भर्ती की चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के द्वारा महिला परिचालक भर्ती की चयन प्रक्रिया को किसी विशेष परीक्षा के माध्यम से पूरा नहीं किया जाने वाला है बल्कि यह परीक्षा पूर्ण रूप से उम्मीदवारों की योग्यताओं के अनुसार मेरिट पर आधारित होगी। बता दें की उम्मीदवारों की चयन के लिए उनके अनुभव तथा पिछली कक्षाओं के अंकों का वेरिफिकेशन किया जाने वाला है।

यूपीएसआरटीसी भर्ती के लिए ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के द्वारा महिला उम्मीदवारों के लिए परिचालक पदों पर कार्यरत किए जाने से पहले ट्रेनिंग का प्रावधान भी सुनिश्चित किया गया है। इस प्रावधान के तहत महिला के लिए ट्रेनिंग में अच्छा प्रदर्शन देना होगा जिसके बाद ही उनके लिए गृह जनपद में परिचालक पदों पर कार्यरत किया जाएगा।

यूपीएसआरटीसी भर्ती के लिए आयु सीमा

महिला परिचालक भर्ती में आयु सीमा का प्रावधान निम्न प्रकार से है :-

  • महिला परिचालक भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।
  • 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष तक की महिलाएं भर्ती के लिए पात्र है।
  • आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी लागू है।
  • भर्ती में आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जा रही है।

यूपीएसआरटीसी भर्ती की नियुक्ति कब होगी

अप्रैल महीने में रोजगार मेला के अंतर्गत महिला परिचालक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया गया है जिसके बाद अब कुछ ही दिनों में विभाग के द्वारा महिला परिचालक भर्ती की नियुक्ति की प्रयोजना तैयार की जाएगी। अनुमानित रूप से उत्तर प्रदेश राज्य में परिचालक भर्ती पर महिलाओं की नियुक्ति जून या जुलाई तक की जा सकती है।

यूपीएसआरटीसी भर्ती के तहत वेतमान

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार तथा परिवहन निगम विभाग के द्वारा महिला परिचालक पदों पर जो महिलाएं कार्यरत होती है उनके लिए न्यूनतम वेतनमान मासिक रूप से ₹15000 तक का उपलब्ध करवाया जाएगा जो की सातवें वेतन आयोग के तहत सुनिश्चित है। इसके अलावा महिलाओं को उनकी योग्यता के आधार पर अधिकतम वेतनमान ₹20000 तक का हो सकता है।

Leave a Comment